फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wheat crops affected in Baddi, Solan

Solan News: बारिश के बिना रुकी गेहूं की ग्रोथ, किसान परेशान

Thu, 26 Dec 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बिना रुकी गेहूं की ग्रोथ, किसान परेशान
विज्ञापन

सिंचाई वाले क्षेत्र में गेहूं की अभी भी नहीं हो रही ग्रोथ
कीटनाशक का छिड़काव करने से पहले करनी पड़ रही सिंचाई
दो दिन पहले हुई बारिश से फसल को नाममात्र का हुआ फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में हुई कम बारिश से फसलें सूखे से नहीं उभर पाई है। पहाड़ी क्षेत्र में बिना पानी के गेहूं के बीज जमीन से बाहर नहीं निकल पाए। मैदानी क्षेत्रों में जहां सिंचाई की सुविधा है, वहां लोग पानी तो दे रहे हैं, लेकिन बिना बारिश के गेहूं की ग्रोथ जैसे थम सी गई हो। हालात ये हैं कि अब किसानों को कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने से पहले पानी देना पड़ रहा है। बीबीएन में 6 हजार हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की फसल लगती है। यहां 75 फीसदी किसान बारिश पर निर्भर हैं और मात्र 25 फीसदी मैदानी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा है। पिछले ढाई माह से बारिश न होने से किसान गेहूं की सही तरीके से नहीं लगा पाए हैं, वहीं जिन लोगों ने लगाई भी है, वह अब उगने का नाम नहीं ले रही है। सिंचाई वाले क्षेत्र में गेहूं का ग्रोथ थम गया है। गेहूं सिंचाई करने से उग तो गई है, लेकिन जमीन में ही चिपकी हुई है। दो दिन पहले यहां पर जो बारिश हुई यह नाममात्र हुई। उससे जमीन की ऊपरी सतह तो गिली हो गई लेकिन फसल को इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इस बारिश से इतना तो जरूर हुआ है कि कोहरा अगर पड़ता है इस बारिश से गेहूं नहीं जलेगी।ढांग उपरली के सदा राम, नंदपुर के मस्त मोहम्मद, डूमनवाला के अमरचंद ठाकुर, सौढ़ी राम, खेड़ा के अवतार सैणी, बरूणा के विनोद ठाकुर, सनेड़ के देवराज चौधरी ने बताया कि जहां पर 50 से 60 फीसदी बारिश की जरूरत थी वहीं पर इस बार केवल मात्र दो फीसदी बारिश हुई है। इससे गेहूं की फसल को जो फायदा होना था वह नहीं हो पाया है। लोग बार बारा पानी दे रहे है। लेकिन उससे भी गेंहू की ग्रोथ रफ्तार नहीं पकड़ रही है। किसानों को कीटनाशक व खाद डालने से पहले सिंचाई करनी पड़ रही है। जिससे उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है।


गेहूं की फसल को जरूरत के हिसाब से बारिश नहीं हुई है। केवल गेहूं की जड़ सींचने जैसी बारिश हुई है। इससे हल्की सी राहत को मिली है लेकिन यह गेहूं के उत्पादन के लिए पर्याप्त नहीं है। दो भी बारिश हुई है इससे कोहरे से फसल बचने का फायदा होगा। पहाड़ी क्षेत्र के असिंचित जमीन पर इस बारिश से न के बराबर ही किसानों को फायदा मिला है।
विज्ञापन

- डॉ. संदीप गौतम, कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed