फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Welcome to the children taking admission in class 6th

Solan News: छठी कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों का किया स्वागत

Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the children taking admission in class 6th
धुंदन स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हु
धुंदन स्कूल में विशेष कार्यक्रम की सरस्वती पूजन से हुई शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में नए सत्र के तहत छठी कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण में सहज बनाना रहा। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को मां सरस्वती के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मंत्रोच्चारण कर आशीर्वाद लिया और अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बॉल पेन और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के उन बच्चों को भी विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें, जिन्होंने अभी तक दाखिला नहीं लिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का इस विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि नए सत्र की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके। विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल, मीडिया प्रभारी अमर सिंह वर्मा, विजय कुमार, मुकेश कुमार, जागृति देवी और नरेंद्र गौतम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed