फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Way destroy by the department

छह करोड़ से दुरुस्त की गलियां उखाड़ दी

Fri, 01 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Fri, 01 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

विभागों में आपसी तालमेल के अभाव में नालागढ़ में करोड़ों रुपये से दुरुस्त की गई गलियों को दोबारा उखाड़ दिया गया। बीबीएनडीए की ओर से पहले छह करोड़ की लागत से नालागढ़ की गलियों और रास्तों को पक्का किया गया लेकिन बाद में आईपीएच विभाग ने सीवरेज पाइप डालने के लिए इन गलियों को दोबारा खोद डाला।

विज्ञापन


 इससे जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है। नगर परिषद नालागढ़ 21 करोड़ की धरोहर राशि से सीवरेज पाइप डलवा रहा है। हाल ही में छह करोड़ की लागत से यहां की गलियों को इंटरलॉकिंग टायलें डालकर पक्का किया गया है। वर्तमान में सीवरेज पाइप बिछाने के लिए इन गलियों को दोबारा खोदना शुरू कर दिया है। आम जनता को गलियां तथा सड़कों के साथ खुदाई के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नालागढ़ चिकित्सालय को जाने वाले मार्ग को खोदकर सीवरेज के पाइप तो डाल दिए हैं लेकिन गड्डों में मिट्टी पूरी तरह से नहीं डाली गई। गंदा पानी चिकित्सालय में रुका पड़ा है, चिकित्सालय में आए मरीजों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। विकास मंच के संयोजक नरेश घई ने इस बात पर चिंता जताई कि सरकार के अधिकारियों को जब इस बात पता था कि शहर के लिए सीवरेज कार्य अति शीघ्र शुरू होने जा रहा है तो विभागों में आपस में इस बारे तालमेल क्यों नहीं बिठाया गया। नगर परिषद और बीबीएनडीए ने शहर में कुछ समय पहले ही गलियों को पक्का किया था। अब सीवरेज पाइपें डालने के लिए इन गलियों को दोबारा उखाड़ना पैसे की बर्बादी है। मंच ने मांग की है कि विकास कार्य करने में सभी विभागों को आपस में तालमेल बिठाना चाहिए। इससे सरकारी संपत्ति को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। आम पब्लिक को बार-बार सड़कें उखाड़ने से यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंबर बनते ही दुरुस्त होंगी सड़कें
नगर परिषद के प्रधान महेश गौतम ने बताया कि सीवरेज के पाइप डालने से जो सड़कों को नुकसान हुआ है उसके लिए सरकार की तरफ से उन्हें छह करोड़ रुपये सड़कों की रिपेयर के लिए मुहैया करवा दिए हैं। सीवरेज के पाइपों के चैंबर बन जाने के बाद सड़कों की रिपेयर कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed