फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   watert crisis in the city, local Minister is sitting in Shimla: Bharat Sahni

शहर में पेजयल संकट, स्थानीय मंत्री शिमला में बैठे हैं :भरत साहनी

Fri, 23 Feb 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 23 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
watert crisis in the city, local

Minister is sitting in Shimla: Bharat Sahni
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पत्रकार वार्ता के दौरान। संवाद
कांग्रेस के छुटभैये नेता नहीं आने दे रहे पानी, अधिकारियों को कर रहे फोन
विज्ञापन


जिला भाजपा महामंत्री ने जड़े कांग्रेस पर अनदेखी के आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में पेयजल संकट पर जिला भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीति करने के आरोप लगा गए हैं। सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री भरत साहनी ने कहा कि सोलन में पेयजल संकट चल रहा है और स्थानीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल शिमला में बैठे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि पेयजल किल्लत शहर के कुछ छुटभैये कांग्रेसी नेताओं के कारण भी है क्योंकि वह अधिकारियों को काम नहीं करने दे रहे। निगम के लिए जो भी काम आता है, वह अधिकारियों को उसे करवाने के लिए मना कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल किल्लत भी इसलिए बनी है क्योंकि यह छुटभैये नेता पानी आने नहीं देना चाहते और निगम के पदाधिकारियों को तंग करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि नगर निगम के पदाधिकारी उनकी मनमर्जी से नहीं बने। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री शहर में वाटर कूलर के उद्घाटन के लिए तो आ जाते हैं, मगर आज शहर में पेयजल किल्लत है तो गायब हैं। मगर अब उद्घाटन किए गए वाटर कूलरों में भी पानी तक नहीं आ रहा।
विज्ञापन


साहनी ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर बजट नहीं आ रहा है, इसलिए विभागों में अधिकारी भी बेकार बैठे हैं। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने शहर की आबादी को देखते हुए पेयजल योजनाओं का विस्तार करने के लिए लाखों करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया लेकिन कांग्रेस ने उस बजट पर कोई काम नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed