फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water

गिरि खड्ड में इस माह शुरू होगा कुओं को खोदने का काम

Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन। गाद की समस्या से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग गिरि खड्ड पर इसी माह कुओं को खोदने का काम शुरू कर देगा। इससे जहां 30 लाख लीटर अतिरिक्त पानी की क्षमता बढ़ेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत भी कम हो जाएगी। विभाग ने दो कुओं के निर्माण के लिए टेंडर अवार्ड कर दिया है। जिससे बारिश के दिनों में स्कीमों में गाद की समस्या कम होगी। गौर रहे कि विभाग ने गाद की समस्या से निपटने के लिए 15 करोड़ रुपये का आकलन तैयार करके भेजा था। जिसकी स्वीकृति के बाद विभाग को ढाई करोड़ रुपये की राशि मिली थी। जिसके तहत कार्य को शुरू किया जा रहा है। इससे पूर्व भी टेंडर किए थे। उस दौरान एक ही बिड आने से टेंडर को रद्द कर दिया गया। इस बार टेंडर की प्रक्रिया सफल हुई है। जिला में आईपीएच की 372 स्कीमें हैं। जिसमें से 316 स्कीमें पेयजल और 56 स्कीमें सिंचाई की हैं। जिनके माध्यम से लोगों को घर-द्वार तक पानी उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन हर बार मूसलाधार बारिश से अश्वनी और गिरी खड्ड में गाद की समस्या भयंकर रूप धारण कर लेती है। जिसके चलते लोगों को कई कई दिनों तक पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार तो पानी की समस्या गंभीर होने पर लोगों को टैंकरों का सहारा लेना पड़ जाता है। अब इससे हर बार पैदा होने वाली पेयजल किल्लत भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

30 लाख लीटर बढ़ेगी पानी की क्षमता : सूद
अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग सुमित सूद ने बताया कि गिरि खड्ड पर कुओं को खोदने का कार्य इस माह शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए ठेकेदार को टेंडर दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुओं के निर्माण से गिरि योजना में 30 लाख लीटर पानी की क्षमता बढ़ जाएगी। वहीं पानी भी छन कर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed