फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water samples tested in CTL Kandaghat pass

Solan News: सीटीएल कंडाघाट में परीक्षण किए पानी के सैंपल पास

Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर में पीलिया मामले आने के बाद लिए गए थे योजनाओं से सैंपल
विज्ञापन

अश्वनी योजना बीते सप्ताह से बंद, नहीं हो रही पानी की लिफ्टिंग
पुणे से रिपोर्ट आने के बाद ही शुरू हो पाएंगी योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीलिया मामले आने के बाद योजनाओं से लिए गए पानी के सैंपल परीक्षण में पास हो गए हैं। अब जल शक्ति विभाग एनआईवी पुणे की रिपोर्ट के इंतजार में है। प्रारंभिक स्तर पर सीटीएल कंडाघाट में जांचे गए सैंपल में कोई बैक्टीरिया फिलहाल अश्वनी खड्ड योजना में नहीं पाया गया है। इसी तरह पाटी कोलिया का सैंपल भी पास हो गया है। जबकि लवीघाट खड्ड योजना से टीट्रेड वाटर के सैंपल एनआईवी पुणे भेजे हैं। इन सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसी तरह अश्वनी खड्ड पेयजल योजना और पाटी कोलिया से भरे गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट भी पुणे से नहीं आई है। विभाग की ओर से इन सभी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग की ओर से योजनाओं से लिफ्टिंग शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि जल शक्ति विभाग ने बुधवार को भी पानी के सैंपल भरकर जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे हैं। गौर रहे कि बीते कुछ दिनों से शहर में पीलिया मामले आ रहे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जल शक्ति विभाग समेत अन्य विभागों को अलर्ट कर दिया था। पानी में कोई बैक्टीरिया न हो इसे देखते हुए एहतियातन अश्वनी खड्ड पेयजल योजना पर रोक लगा दी थी। इसी तरह लवीघाट खड्ड योजना और पाटी कोलिया योजना भी बंद पड़ी हुई है। इन योजनाओं को बंद किए सप्ताह से अधिक का समय हो गया है। ऐसे मेें कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई गिरि पेयजल योजना के सहारे टीकी हुई है। लेकिन अब लोगों को काफी दिक्कतें भी आनी शुरू हो गई है।

बुधवार को आए तीन मामले
शहर में बुधवार को पीलिया के तीन मामले सामने आए हैं। इसमें रबौण से एक, चंबाघाट से एक और ठोडो ग्राउंड एरिया से एक मामला आया है। इन लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल में जांच करवाई थी। जहां पर चिकित्सक की ओर से पीलिया टेस्ट करवाने के लिए लिखा था। दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार कार्य कर रही है। बुधवार को आशा वर्करों की टीम ने कथेड़ में 65 घरों में स्क्रीनिंग की है।
विज्ञापन


इनसेट
यहां पर देना होगा ध्यान
शहर में अब पीलिया के मामले देउंघाट और रबौण क्षेत्र से आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को अब शहर के इन क्षेत्रों की तरफ ध्यान देना जरूरी है। बीते कुछ दिनों से रबौन और देउंघाट क्षेत्र से लोगों की रिपोर्ट पीलिया पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
लवीघाट खड्ड योजना पर है शक
शहर में पीलिया मामले बढ़ने के कारण लवीघाट खड्ड योजना शक के दायरे में है। इस खड्ड में शहर के कई नालों का पानी जाकर मिलता है। इस कारण योजना का पानी दूषित होने की आशंका है। हालांकि इस योजना के ट्रीटेड पानी के सैंपल रिपोर्ट नहीं आई है। आगामी दिनों में रिपोर्ट आने पर ही इसका खुलासा हो सकेगा।



कंडाघाट भेजे गए कुछ योजनाओं के सैंपल पास हुए हैं। इसके अलावा अभी पुणे से पानी के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। योजनाओं से लिफ्टिंग एनआईवी पुणे से आने वाली रिपोर्ट के बाद शुरू हो जाएगा।
ई. आशीष राणा अधीशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, सोलन।


बुधवार को तीन मरीज पीलिया से पॉजिटिव हुए हैं। इस बारे जिला स्वास्थ्य विभाग को बता दिया गया है। लोगों को अस्पताल में भी जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. एमपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article