फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water rationing will start from Monday, the corporation will supply it in a planned manner

Solan News: सोमवार से होगी पानी की राशनिंग, निगम योजनाबद्ध तरीके करेगा आपूर्ति

Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेले के लिए नगर निगम सोमवार से पानी की राशनिंग करेगा। इस अवधि में शहरवासियों को पानी की सप्लाई योजनाबद्ध तरीके से दी जाएगी। निगम का दावा है कि लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर जल शक्ति विभाग से सही मात्रा में पानी मिलता रहा तो लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जाएगा। सोमवार से मेले के लिए पानी का भंडारण को लेकर निगम ने लोगों से व्यर्थ पानी के बहाव को रोकने का आग्रह भी किया है। 20 से 22 जून तक आयोजित होने वाले मेले के लिए निगम ने अन्य भी कई प्रकार के प्लान तैयार किए हैं। मां शूलिनी मेले के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम तैयारियों में जुटा है। लोगों को मेले के दौरान पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए निगम ने पानी जमा करना शुरू कर दिया है। मेले के दौरान शहर में पानी की खपत अधिक हो जाती है। करीब चार करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता रोजाना रहती है क्योंकि मेले में शिरकत के लिए बाहरी राज्यों से भी लोग शहर में आते हैं। वर्तमान में रोजाना 80 लाख लीटर पानी जल शक्ति विभाग दे रहा है। इसे देखते हुए थोड़ा-थोड़ा पानी जमा करेगा।
शहर में पानी स्टोर के लिए बने हैं तीन टैंक
जल शक्ति विभाग अश्वनी और गिरि योजना के जरिये निगम के टैंकों तक पानी पहुंचाता है। शहर में पानी को स्टोर करने के लिए 1.43 करोड़ लीटर क्षमता के तीन टैंक बने हैं। इसमें सबसे बड़ा टैंक करीब 68 लाख लीटर क्षमता का हैै। जबकि दूसरा टैंक 45 लाख लीटर व तीसरा टैंक करीब 30 लाख लीटर क्षमता का है।
विज्ञापन



मां शूलिनी मेले के लिए पानी की राशनिंग सोमवार से शुरू होगी। इसे लेकर योजनाबद्ध तरीके से शहरवासियों को सप्लाई दी जाएगी। लोगों को पाई की किल्लत नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद पाल ,कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed