फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water rashioning starts in Solan town for Shoolini fair

शूलिनी मेले को लेकर शहर में राशनिंग शुरू

Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को लेकर नगर निगम ने पानी की राशनिंग करनी शुरू कर दी है। इसके चलते शुक्रवार से ही शहर में पानी की सप्लाई बाधित रही। शहर के सात वार्डों में शुक्रवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई। आगामी दिनों में भी नगर निगम ने आपूर्ति रोक सकता है।
आगामी एक सप्ताह में अभी दो से तीन बार सप्लाई बाधित रहेगी। हालांकि इसके लिए अभी समय निर्धारित नहीं किया गया है। आगामी दिनों में शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र धर्मपुर, कुमारहट्टी, बोहली, जोहड़जी, गांधीग्राम में पानी की किल्लत हो सकती है। हालांकि महापौर ने मेले के दौरान पानी की किल्लत न होने का दावा किया है। लोगों से भी पानी व्यर्थ बहाव को रोकने का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन

मां शूलिनी मेले के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम तैयारियों में जुटा है। लोगों को मेले के दौरान पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए निगम ने पानी जमा करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 82 लाख लीटर पानी (8 एमएलडी) निगम के स्टोरेज टैंक में जमा कर दिया गया। अब शहर में आने वाली पानी की सप्लाई को भी जल शक्ति विभाग बढ़ा देेगा। रोजाना 92 से 95 लाख लीटर पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को शहर को सप्लाई देने के लिए 99 लाख लीटर (करीब 10 एमएलडी) की आवश्यकता होती है। जल शक्ति विभाग अश्वनी और गिरि योजना के जरिये निगम के टैंकों तक पानी पहुंचाता है। इसी के साथ गिरि योजना से अन्य क्षेत्रों को भी पानी देता है। वहीं शूलिनी मेले के दौरान करीब 13.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। इसे देखते हुए निगम ने पानी का भंडारण का निर्णय लिया है।
उधर, नगर निगम महापौर पूनम ग्रोवर का कहना है कि निगम ने पानी का भंडारण शुरू कर दिया है। शहरवासियों को पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। जिन जगहों में पानी शुक्रवार को देना था, अब शनिवार को पर्याप्त पानी दिया जाएगा।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ई. रविकांत शर्मा ने बताया कि नगर निगम को पानी मुहैया करवाने के लिए लिफ्टिंग को बढ़ा दिया है। आगामी दिनों में नगर निगम को 90 से 95 लाख लीटर पानी देने का प्लान बनाया है। धर्मपुर और अन्य जगहों में भी पानी पर्याप्त रूप से दिया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया है कि पानी का दुरुपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed