{"_id":"6afd972c9c8e91aecd05c179","slug":"water-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1016-184761-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गिरि पेयजल योजना में पहली बार लगेंगे दो फिल्टर और वाई टाइप स्ट्रेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गिरि पेयजल योजना में पहली बार लगेंगे दो फिल्टर और वाई टाइप स्ट्रेनर
विज्ञापन
ज्यादा पानी उठाने का निर्णय, एक माह में पूरी होगी प्रक्रिया
अभी पानी उठाने में आ रहीं दिक्कतें, फिल्टर करने में लग रहा समय
अभी पानी साफ करने के लिए लगाए गए हैं योजना में ट्यूब सेटलर
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से गिरि पेयजल योजना में पहली बार दो नए फिल्टर और वाई टाइप स्ट्रेनर लगाए जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया है। इससे नदी से पंपिंग स्टेशन तक पहुंचने वाले पानी में मौजूद गंदगी और दूसरी अशुद्धियों को पंप के अंदर जाने से रोकने में मदद मिलेगी। विभाग की ओर से इसके लिए 2.60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए 200 एमएम व्यास की स्टेनलेस स्टील वायर मेश का इस्तेमाल किया जाएगा। काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को 30 दिन का समय दिया जाएगा।
वर्तमान समय में गिरि नदी से पानी उठाने के दौरान उसमें पत्तियां, लकड़ी के छोटे टुकड़े, गाद आ जाती है जो पंप के अंदर जाने पर पाइप और अन्य मशीनरी को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पंप की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है और बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ती है। स्ट्रेनर पानी के पंप में जाने से पहले ही बड़े और ठोस कचरे को रोकने में मदद करेगा। वहीं फिल्टर से पानी में मौजूद छोटी अशुद्धियों को साफ करने में मदद मिलेगी। वर्तमान समय में केवल ट्यूब सेटलर से ही गाद को साफ करने का काम किया जाता है।
बीते काफी समय से गिरि पेयजल योजना में दिक्कतें आ रही थीं। इससे शहरी और बाहरी क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। रोजाना योजना से 70 से 80 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती है। गाद और सिल्ट आने से योजना बंद हो जाती है और शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट गहरा जाता है। नए स्ट्रेनर और फिल्टर लगने से गाद और अन्य समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
इनसेट
गिरि योजना में वाई टाइप स्ट्रेनर लगाने के लिए टेंडर जारी हुए हैं। ठेकेदार को 30 दिन का समय काम पूरा करने के लिए दिया जाएगा। इससे पेयजल किल्लत से निपटने में मदद मिलेगी।-- - ई. आशीष राणा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन
विज्ञापन
अभी पानी उठाने में आ रहीं दिक्कतें, फिल्टर करने में लग रहा समय
अभी पानी साफ करने के लिए लगाए गए हैं योजना में ट्यूब सेटलर
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से गिरि पेयजल योजना में पहली बार दो नए फिल्टर और वाई टाइप स्ट्रेनर लगाए जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया है। इससे नदी से पंपिंग स्टेशन तक पहुंचने वाले पानी में मौजूद गंदगी और दूसरी अशुद्धियों को पंप के अंदर जाने से रोकने में मदद मिलेगी। विभाग की ओर से इसके लिए 2.60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए 200 एमएम व्यास की स्टेनलेस स्टील वायर मेश का इस्तेमाल किया जाएगा। काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को 30 दिन का समय दिया जाएगा।
वर्तमान समय में गिरि नदी से पानी उठाने के दौरान उसमें पत्तियां, लकड़ी के छोटे टुकड़े, गाद आ जाती है जो पंप के अंदर जाने पर पाइप और अन्य मशीनरी को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पंप की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है और बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ती है। स्ट्रेनर पानी के पंप में जाने से पहले ही बड़े और ठोस कचरे को रोकने में मदद करेगा। वहीं फिल्टर से पानी में मौजूद छोटी अशुद्धियों को साफ करने में मदद मिलेगी। वर्तमान समय में केवल ट्यूब सेटलर से ही गाद को साफ करने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
बीते काफी समय से गिरि पेयजल योजना में दिक्कतें आ रही थीं। इससे शहरी और बाहरी क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। रोजाना योजना से 70 से 80 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती है। गाद और सिल्ट आने से योजना बंद हो जाती है और शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट गहरा जाता है। नए स्ट्रेनर और फिल्टर लगने से गाद और अन्य समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
इनसेट
गिरि योजना में वाई टाइप स्ट्रेनर लगाने के लिए टेंडर जारी हुए हैं। ठेकेदार को 30 दिन का समय काम पूरा करने के लिए दिया जाएगा। इससे पेयजल किल्लत से निपटने में मदद मिलेगी।
