{"_id":"6afda7af2abee5f1a5063230","slug":"recruitment-in-police-solan-news-c-176-1-sln1013-184824-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस भर्ती में 706 महिला प्रतिभागियों ने लिया भाग, 231 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस भर्ती में 706 महिला प्रतिभागियों ने लिया भाग, 231 चयनित
विज्ञापन
जिले से 1117 प्रतिभागियों को बुलाया, भर्ती में पहुंची केवल 706
ऊंची छलांग में 94 व 100 मीटर रेस में 275 प्रतिभागी बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस मैदान सोलन में बुधवार को महिला पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता (पीईटी) और शारीरिक मानक (पीएसटी) प्रशिक्षण प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिलेभर से 706 महिला प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। लिखित परीक्षा के लिए 231 को चयनित किया गया। पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के दूसरे दिन जिलेभर से आवेदन करने वाली 1117 महिला प्रतिभागियों को बुलाया गया था, लेकिन केवल 706 प्रतिभागी ग्राउंड टेस्ट देने के लिए पहुंचीं। दो प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन के दौरान ही रिजेक्ट कर दिया गया। इसके अलावा लंबाई के मामले में 58 प्रतिभागियों को बाहर किया गया। ऊंची छलांग के दौरान 94 प्रतिभागी बाहर हो गईं। 100 मीटर दौड़ में 275 प्रतिभागी सफल नहीं हो ईं। लंबी कूद में 12, जबकि 800 व 1500 मीटर दौड़ में 31 प्रतिभागी बाहर हो गईं। पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 23 नवंबर तक नियमित रूप से चलती रहेगी। उन्होंने प्रतिभागियों को समय पर पुलिस मैदान सोलन पहुंचने के लिए कहा है।