{"_id":"57838efa4f1c1b177a13d7a5","slug":"water-harvasing-plan-ruled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का पानी इकट्ठा करेगी नगर पंचायत अर्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का पानी इकट्ठा करेगी नगर पंचायत अर्की
ब्यूरो, अरकी सोलन
Updated Mon, 11 Jul 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अर्की की बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत अर्की की बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे बारिश के पानी को पीने के अलावा अन्य उपयोग में लाकर पेयजल संकट को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। बैठक में अवैध रूप से मलबा मांझू रोड पर फेंकने वालों पर कार्रवाई करने का फैसला भी लिया। नगर पंचायत अर्की की बैठक अध्यक्ष सावित्री गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गौसदन निर्माण पर चर्चा की गई। अध्यक्षा ने सदस्यों से इस बारे में निदेशक शहरी विकास से आए पत्र पर चर्चा की। कहा कि इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश सरकार के अवैध कब्जों को नियमित करने के अध्यादेश पर भी चर्चा की गई। साथ ही समय रहते आवेदन करने की लोगों से अपील की। स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक शौचालय के अनुपयोगी सामान की नीलामी करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। नगर पंचायत अर्की के सचिव को मोबाइल भत्ता देने पर भी विचार विमर्श किया। इस अवसर पर सचिव हेमचंद कश्यप, उपाध्यक्ष नानकचंद, पार्षद आशा परिहार, तुलसी गुप्ता, बालकराम, वीना ठाकुर, प्रदीप शर्मा तथा कनिष्ठ अभियंता सुशील कौंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन
अन्य यह प्रस्ताव पारित
हरिजन बस्ती बाहरा के लिए एंबुलेंस सड़क के डंगे लगाने को धनराशि उपलब्ध करवाने, मेंटेनेंस ऑफ यूएलवी रोड के तहत अनुदान राशि, रेन बसेरा अपग्रेडेशन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। गोविंद दास के शिकायत पत्र पर भी चर्चा की गई। बीपीएल सूची का नवीनीकरण करने पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत के कई स्टालों में बिजली मीटर लगवाने तथा मुरम्मत करवाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन