Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water flow from lake

Solan News: कुमारहट्टी में भूस्खलन से बनी झील का निकाला पानी, टला खतरा

Wed, 04 Nov 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरसात में भर गया था पानी, आसपास के गांवों के लिए बना था खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी गांव के पास चिकनी नदी में भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील का पानी सोमवार शाम को निकाल दिया गया। इससे नालागढ़ के मैदानी क्षेत्रों पर मंडरा रहा खतरा टल गया है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से प्राकृतिक झील के कारण यहां बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था। आसपास के लोग पिछले कई दिनों से डर के साए में जी रहे थे। उन्हें आशंका थी कि झील टूटने या पानी का दबाव बढ़ने से निचले क्षेत्रों में भारी नुकसान हो सकता था। इसी चिंता के चलते झील से पानी निकालने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
सोमवार शाम को पोकलेन मशीनों की सहायता से भूस्खलन के मलबे से बनी प्राकृतिक झील के मुख्य हिस्से को खोला गया। सावधानीपूर्वक पानी की निकासी के लिए रास्ता बनाया गया। इसके बाद कृत्रिम झील में जमा पानी धीरे-धीरे बहना शुरू हो गया। अब पानी चिकनी नदी के रास्ते नालागढ़ के मैदानी क्षेत्र की तरफ आगे बढ़ रहा है। पानी की निकासी से क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह ने बताया कि कुमारहट्टी के पास बनी कृत्रिम झील का पानी निकाल दिया गया है। जन सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed