फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water destroy in solan city

एक तरफ पेयजल संकट दूसरी तरफ बेकार बह रहा पानी

Tue, 17 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 17 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
water destroy in solan city
शहर में जहां एक ओर पेयजल समस्या विकराल रूप ले चुकी है वहीं दूसरी तरफ आईपीएच और नप की लापरवाही के चलते कई लीटर पानी सड़क पर बर्बाद बह रहा है - फोटो : अमर उजाला

शहर में जहां एक ओर पेयजल समस्या विकराल रूप ले चुकी है वहीं दूसरी तरफ आईपीएच और नप की लापरवाही के चलते कई लीटर पानी सड़क पर बर्बाद बह रहा है। जगह-जगह पानी की पाइपों के खराब या पुराने होने के कारण इन से हर समय पानी का रिसाव होता रहता है। इससे लाखों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन


 ताजा मामला शहर के सपरूण चौक का है। जहां आईपीएच विभाग की पानी की पाईप में पिछले काफी समय से रिसाव हो रहा है। इस कारण सड़क पर पानी का पूल बन गया है। लेकिन विभाग इससे बेखबर है। स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है। ईशान, हरमिंद्र, हरप्रीत, धीरज गुप्ता, संजय, ज्ञान चंद और हेम राज ठाकुर ने बताया कि बार-बार विभाग को इसकी शिकायत करने के बाद भी पाइपों की मरम्मत का काम नहीं किया है। बल्कि बोरियों से पाइप को ढक दिया है।
विज्ञापन

40 फीसदी पानी ही मिला
सोलन शहर में गर्मियों के सीजन में 30 से 35 लाख गैलन पानी की जरूरत रहती है। लेकिन मंगलवार को महज 13 लाख गैलन ही पानी दिया गया। यह पानी जरूरत के मुताबिक बेहद कम है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोटेशन में चौथे दिन पानी लोगों को नसीब हो रहा है। उधर अश्वनी खड्ड से सप्लाई बंद रहने के कारण पेयजल समस्या अधिक विकराल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द करेंगे पाइप की मरम्मत : सुभाष चौहान
ठीक आईपीएच विभाग के एसडीओ सुभाष चौहान ने बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना नहीं है। अगर पाईप के खराब होने से पानी का रिसाव हो रहा है तो इसे जल्द ठीक करवाया जाएगा। कहा कि ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएंगे। वहीं लोगों से आग्रह किया कि यदि ऐसी जानकारी होती है तो उसे विभाग को सौंपे।


पानी की नई पाइप बिछा रहा नप : पवन गुप्ता
नगर परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता के अनुसार नप द्वारा शहर की सभी पुरानी और खराब हो चुकी पानी की पाइपों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसे जल्द पूरा किया जाएगा। नप के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को आईपीएच विभाग द्वारा 13 लाख गैलन पानी दिया गया जो जरूरत से कहीं कम है। शहर में हर चार दिन के बाद रोटेशन पर पानी की सप्लाई दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed