फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water crisis in Solan town people getting water supply on fifth day

शहर में पांचवें दिन सप्लाई, पानी के लिए भटक रहे लोग

Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। अश्वनी और गिरि पेयजल योजना में गाद आने से शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इसके चलते शहर के कई वार्डों में पांचवें दिन पानी की सप्लाई हो रही है। बुधवार को कपूर लॉज, सनी साइड, सुगंधा अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड, क्लीन समेत कई वार्डों में चौथे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं दी गई।
नगर निगम के भंडारण टैंकों में बुधवार को 68 लाख लीटर पानी पहुंचा जिसे केवल खुंडीधार क्षेत्र में ही सप्लाई दी गई। शहर के अन्य किसी भी वार्ड में सप्लाई नहीं दी जा सकी। टैंकों में स्टोरेज की स्थिति का पता लगाने के लिए नगर निगम के उपमहापौर राजीव कौड़ा ने औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार, सहायक अभियंता गोपी चंद समेत अन्य निगम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

शहर में अश्वनी और गिरि पेयजल योजना से सप्लाई होती है लेकिन बारिश से दोनों ही योजनाओं में मटमैला पानी आना शुरू हो गया है। बीते एक सप्ताह से शहर में पेयजल किल्लत चल रही है। जल शक्ति विभाग योजनाओं से पानी की नियमित लिफ्टिंग नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की लिफ्टिंग न होने से शहर के लोगों को आवश्यकतानुसार पानी नहीं पहुंच रहा है। कई जगहों पर सप्लाई का पांचवां दिन भी हो गया है। जल शक्ति विभाग ने बुधवार को दोनों योजनाओं से करीब 75 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया। इसमें निगम को 68 लाख लीटर पानी दिया गया। श्सेष पानी विभाग के टैंकों में रखा गया है।
आज यहां होगी सप्लाई
शहर के कपूर लॉज, सनी साइड, सुगंधा अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड, क्लीन, सुंदर सिनेमा के आसपास पानी की सप्लाई वीरवार को दी जाएगी। पानी की क्षमता को देखते हुए वार्डों को बढ़ाया जाएगा।

बनाई जा रही है व्यवस्था
शहरवासियों को पानी बांटने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। टैंकों का निरीक्षण किया गया है। रोजाना की डिटेल भी ली जा रही है। गाद आने से समस्या आई है। लोगों से अपील है कि वे पानी का दुरुपयोग न करें और अपने पास कुछ पानी अवश्य स्टोर रखें।
-राजीव कौड़ा, उपमहापौर, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed