फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water crices in solan

Solan News: नौ घंटे तक गिरि योजना में बिजली का फाल्ट, ठीक हुई तो राइजिंग मेन का खुला ज्वाइंट

Wed, 10 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
जलसंकट के बीच बुधवार को नहीं मिली आपूर्तिकई क्षेत्रों में नगर निगम ने नहीं छोड़ पाया पर्याप्त पानी
विज्ञापन

शहर में पेयजल किल्लत का नहीं हो पा रहा स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के भंडारण टैंकों में बुधवार को गिरि पेयजल योजना से पानी ही नहीं पहुंच पाया। पहले सुबह गिरि योजना में बिजली का फॉल्ट रहा। इससे मोटरें चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद जब योजना में बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो राइजिंग मेन का ज्वाइंट ही खुल गया। इसके बाद केवल दो मोटरों के सहारे ही पानी की लिफ्टिंग चलती रही, जबकि अन्य दो मोटरें पूर्ण रूप से बंद हो गईं।
इससे पानी मुख्य भंडारण टैंकों तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि जल शक्ति विभाग की ओर से अश्वनी पेयजल योजना से पानी लिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन शहर के लिए यह पर्याप्त नहीं है कि सप्लाई की जा सके। बुधवार को नगर निगम की ओर से शहर के चंबाघाट में फ्रेंडस काॅलोनी में कुछ देर तक सप्लाई छोड़ी, लेकिन टैंकों में पानी कम होने के कारण पर्याप्त सप्लाई नहीं छोड़ी गई। वहीं, जिन वार्डों में बुधवार को पानी आना था वहां सप्लाई का कट लगा दिया। इससे अब लोगों को जलसंकट के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेयजल किल्लत का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं लेकिन नगर निगम समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए गिरि और अश्वनी पेयजल योजना का सहारा लिया जाता है। जल शक्ति विभाग की ओर से शहर के मुख्य भंडारण टैंकों में पहुंचाया जाता है। इसका आवंटन नगर निगम करता है लेकिन बुधवार को सुबह 5:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली फॉल्ट होने के कारण गिरि योजना की सभी मोटरे बंद रही। इसके बाद आपूर्ति को बहाल किया और मोटरें को चलाया गया। अचानक मोटरों के चलने से राइजिंग मेन में दिक्कत आ गई। विभाग का दावा है कि रात तक इसे ठीक कर पानी शहर के मुख्य भंडारण टैंकों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बिजली फाल्ट होने के कारण मोटरें नहीं चल पाईं। जैसे ही बिजली आई मोटरों को चलाया गया, लेकिन राइजिंग मेन में दिक्कत आ गई। दो ही मोटरें चल पा रही हैं। अश्वनी योजना से भी पानी की लिफ्टिंग की जा रही है। बुधवार रात तक गिरि योजना में आई समस्या को भी ठीक कर दिया जाएगा।
-ई. आशीष राणा
अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed