फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water crices in solan

Solan News: रोजाना मिल रहा 80 लाख लीटर से ज्यादा पानी, फिर भी शहर में जलसंकट

Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से निगम को मिली पर्याप्त सप्लाई, फिर भी पेयजल के लिए तरह रहे लोग
विज्ञापन

छह से सात दिन बाद मिल रहा पानी, लोगों का आरोप, वितरण में गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आमतौर पर गर्मियों में सोलन शहर में पेयजल किल्लत रहती है। गर्मियां खत्म होते ही बरसात शुरू होती थी तो गाद के चलते कई बार सप्लाई बाधित होती रहती है। हालांकि, लोगों को फिर भी चार से पांच दिन में पानी मिल जाता था। मगर ऐसा पहली बार हो रहा है कि बरसात के बाद सर्दियां भी आ गई है, मगर शहर में जलसंकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। जलशक्ति विभाग की ओर से नगर निगम को बीते एक सप्ताह से रोजाना 80 लाख लीटर से ज्यादा पानी की आपूर्ति दी जा रही है। बावजूद इसके शहर में जलसंकट बरकरार है। लोगों को छह से सात दिन के लंबे अंतराल के बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। नगर निगम हमेशा से दावा करता रहा है कि यदि जल शक्ति विभाग की ओर से 80 से 90 लाख लीटर पानी की आपूर्ति दी जाती है तो शहर में पानी की स्थिति सुधारी जा सकेगी। अब पर्याप्त आपूर्ति के बाद भी हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों की ओर से पानी के वितरण में गड़बड़ी होने की आशंका भी जताई जा रही है। वितरण पर बैठकों में जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी सवाल उठाते आए हैं।

हालांकि, शहर में होटलों और भवन निर्माण कार्यों में पानी की कमी नहीं रहती। इसे लेकर पहले भी लोग सवाल उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि निगम आम लोगों को ही पानी की नियमित सप्लाई न देकर परेशान कर रहा है। जलशक्ति विभाग की ओर से पर्याप्त पानी आने के बाद भी नगर निगम शहर में पानी की स्थिति नहीं सुधार पाया है।।
विज्ञापन


इनसेट
एक सप्ताह से निगम को मिला पानी जलशक्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को 85.09, शनिवार को 80.00, रविवार को 79.37, सोमवार को 94.35, मंगलवार को 83.85 और बुधवार को 80.52 को लाख लीटर पानी छोड़ा गया है। इन आंकड़ों के अनुसार छह दिनों में कुल 503 लाख लीटर पानी की आपूर्ति हुई। बावजूद उसके भी शहर में पानी को लेकर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहर में प्रतिदिन 85 से 90 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। बावजूद इसके लोगों को छह-सात दिन बाद सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
टैंकरों और बोतलों पर निर्भर शहरवासी

शहर में मई से लेकर पेयजल संकट बना हुआ है। करीब पांच महीनों से शहरवासी पानी की समस्या झेल रहे हैं। कई वार्डों में अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग टैंकों और बोतलों पर निर्भर है। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। वहीं शहर में आस-पास कोई प्राकृतिक पानी का स्त्रोत भी नहीं है कारणवश लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर है।


कोट जलशक्ति विभाग की ओर से बीते कुछ दिनों से ही पर्याप्त पानी दिया जा रहा है। जल्द ही शहरवासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। चार दिन के अंतराल के बाद वार्डों में पानी की आपूर्ति दी जाएगी। -सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed