फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   challan on incrochment

Solan News: अतिक्रमण पर 18 दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के 10,000 के चालान

Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने अपर बाजार, गंज बाजार और राजगढ़ रोड से अवैध तहबाजारियों को हटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों और रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने शहर के कोटलानाला, नवजीवन अस्पताल, गंज बाजार और अपर बाजार में कार्रवाई कर 18 दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के 10,000 रुपये के चालान किए। नगर निगम की टीम एसडीओ ई गोपी चंद की अगुवाई में राजगढ़ रोड पर निरीक्षण पर गई। इस दौरान नवजीवन अस्पताल से कोटलानाला तक अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों और दुकानों के बाहर तक सामान सजाकर बैठे आठ लोगों के चालान किए गए और 5000 रुपये की राशि मौके पर वसूली। वहीं जिन रेहड़ी संचालकों के लाइसेंस पुराने थे उन्हें नए लाइसेंस बनाने को कहा गया। इस दौरान नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं दोपहर बाद नगर निगम महापौर सुषमा शर्मा और निगम आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान अपर बाजार और गंज बाजार में दुकानों से बाहर सामान सजाकर बैठे 10 लोगों के पांच हजार रुपये के चालान किए। शहर की ज्यादातर सड़कें बहुत संकरी है। त्योहारी सीजन के चलते दुकानों के बाहर तक सामान बेचने के लिए सजाया है। आधी सड़क तक दुकानदारों का सामान फैला होने से खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed