{"_id":"58b317f94f1c1bbe56830ec4","slug":"water-conection-and-miter-invetigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में सभी पानी के कनेक्शन और मीटर की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में सभी पानी के कनेक्शन और मीटर की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच धर्मपुर मंडल में पानी के अवैध कनेक्शन के फर्जीवाड़े का मामला सामने आने लगा है। लिहाजा विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर बिना विभाग की अनुमति के लिए पानी के कनेक्शन को पता लगाने के लिए प्रत्येक कनेक्शन और पानी के मीटर को वेरिफाई करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विभाग ने ऐसे मामलों को भी चिन्हित करने का फैसला लिया है, जिन्होंने लंबे समय से पानी के बिल चुकता नहीं किए हैं। इसके लिए सुपरवाइजर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विभागीय जानकारी के अनुसार शिमला-कालका एनएच पर धर्मपुर में कई घरेलू के अलावा शिक्षण और व्यावसायिक संस्थान में पानी की पाइपें नियमों को ताक पर रखकर बिछाई गई है। आईपीएच विभाग के पास ऐसी शिकायतें आई है। वहीं विभाग के पास पानी के कनेक्शन धारकों का सटीक आंकड़ा भी नहीं है। इससे ऐसे कनेक्शन को चिन्हित करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
मीटर लगने के बाद एक बार भी बिल जमा न करवाने के कई मामले सामने आए हैं। इससे विभाग को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थय विभाग धर्मपुर के सहायक अभियंता प्रमोद गौतम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया की अनेक पानी के उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिन्होंने विभाग से कनेक्शन लगाने के बाद आज तक बिल ही जमा नही करवाएं। वहीं कई पानी के ऐसे अवैध कनेक्शन भी हैं, जिनका विभाग के पास कोई आंकड़ा नहीं है। लिहाजा करीब 5000 से अधिक पानी के मीटर और कनेक्शन की वेरीफिकेशन होगी।
विज्ञापन
व्यावसायिक संस्थानों को पानी के मीटर लगाने के विभाग ने निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन व्यावसायिक होटल, ढाबो रेस्तरां ने पानी के मीटर नहीं लगाए गए हैं या फिर मीटर खराब पड़े हैं, वह पानी के मीटर जरूर लगवाएं। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए विभाग ने सुपरवाइजर की तैनाती कर दी है। फर्जी कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।