फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water cices in solan

Solan News: सोलन में पेयजल संकट, छठे दिन भी नल सूखे, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 01 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
मांग एक करोड़, आपूर्ति सिर्फ 70 लाख लीटर, शहरवासी पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर
विज्ञापन


आपूर्ति और वितरण काे लेकर जल शक्ति विभाग और नगर निगम आमने-सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। वार्डों में लगातार छठे दिन भी नल सूखे रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पीने और रोजमर्रा के कामों के लिए पानी न मिलने से परेशान हैं। स्थिति यह हो चुकी है कि पानी की किल्लत को लेकर अब जल शक्ति विभाग और नगर निगम भी आमने-सामने आ गए हैं। जल शक्ति विभाग का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति दी जा रही है। नगर निगम की ओर से ही वितरण में कोई कमी है। हालांकि विभाग ने माना कि वीरवार को पानी की आपूर्ति कम रही। वहीं नगर निगम का कहना है कि पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है।
शहर में कोई प्राकृतिक जलस्रोत न होने के कारण स्थानीय निवासी पूरी तरह से विभागीय आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। नियमित सप्लाई न मिलने से लोग अब निजी टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। महीने में तीन से चार बार लोग 2000 लीटर का टैंकर 1500 से 2000 रुपये में खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में पहले कभी ऐसा संकट देखने को नहीं मिला। गर्मियों में थोड़ी दिक्कत होती थी, लेकिन मानसून व सर्दियों में आपूर्ति सुचारु रहती थी। इसके अलावा नगर निगम बिना किसी समयसारिणी या पूर्व सूचना के अनिश्चित समय पर पानी छोड़ रहा है, जिससे लोग पानी स्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं। शहर में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन वीरवार को मुख्य स्टोरेज टैंक में 69 लाख लीटर ही पानी पहुंच सका।
विज्ञापन



इनसेट

जल शक्ति विभाग के एसडीओ ऐन सिंह ने बताया कि वीरवार को 69.46 लाख लीटर पानी छोड़ा गया, जिसमें गिरि पेयजल योजना से 45.26 लाख लीटर और अश्वनी खड्ड परियोजना से 24.20 लाख लीटर पानी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed