फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   trainingh to panchayat

Solan News: 73वें संविधान संशोधन, सरकारी योजनाओं ई-एप्लिकेशन की दी जानकारी

Thu, 01 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

पंचायत समिति सभागार में 10 पंचायतों के 50 नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। विकास खंड कंडाघाट में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के प्रथम बैच का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को पंचायत समिति सभागार में संपन्न हो गया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ओपी शर्मा ने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों और गांव की प्रगति में वार्ड सदस्यों की सबसे अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से पंचायत के कामों में पारदर्शिता लाने और जनहित में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हिन्नर, रहेड़, दंघील, झाझा, चायल, नगाली, बांजनी, सकोड़ी, तुंदल और सैंज के 50 नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों ने प्रतिनिधियों को पंचायती राज के इतिहास, 73वें संविधान संशोधन, पंचायतों के अधिकार व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा वीबीजीराम-जी, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, ई-एप्लिकेशन और पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी और पशुपालन विभाग से जुड़ी योजनाओं से भी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्षा इंद्रा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बतौर स्रोत व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed