{"_id":"6abe5ffdbc65744339024132","slug":"deadbody-found-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1044-180466-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तालाब में मिला लापता कामगार का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तालाब में मिला लापता कामगार का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
भाई बोला-शराब पीने के बाद साथियों ने की हत्या, शव जंगल में तालाब में फेंका
मानपुरा पुलिस ने चार आरोपी किए नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा में एक 23 वर्षीय प्रवासी कामगार की उसके ही साथियों ने हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जंगल में स्थित तालाब में फेंक दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मानपुरा पुलिस ने किशनपुरा के जंगल स्थित तालाब से शव बरामद कर लिया है। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 23 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो निवासी गांव सेमरिया महाजी, तहसील कोतवा पट्टी, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। मुकेश किशनपुरा में किराये का कमरा लेकर रहता था और स्थानीय उद्योग में ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को मुकेश अपने चार साथियों के साथ कमरे से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन जब वह काम पर भी नहीं पहुंचा, तो उसके भाई ने साथ गए युवकों की तलाश की, लेकिन वे सभी गायब मिले। शक होने पर भाई ने मानपुरा थाना में मुकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया और किशनपुरा के जंगल में तालाब से मुकेश का शव बरामद किया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दिए, जिससे साफ हुआ कि हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर जांच तेज कर दी है।
इनसेट
कोट
आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-विनोद धीमान, एसपी बद्दी