फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Warning to start traffic on Balad bridge by 30th April

Solan News: बालद पुल पर 30 अप्रैल तक आवागमन शुरु करने की चेतावनी

Wed, 03 Apr 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 03 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Warning to start traffic on Balad bridge by 30th April
बालद खड्‌ड पर आधा अधुरा पड़ा एनएचआई का पुल। संवाद
लघु उद्योग भारती ने कहा नहीं तो करेंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बालद पुल की धीमी गति से निर्माण पर भड़का उद्योग संघ
एनएचएआई की सुस्त चाल उद्यमी व व्यापारी दुखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-पिंजौर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल की धीमी गति पर बीबीएन के उद्योग संगठनों ने रोष जताया है। यही नहीं 30 अप्रैल तक पुल पर आवाजाही कराने का अल्टीमेटम भी दे दिया है। कहा, अगर आवाजाही शुरू नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा, महामंत्री अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष सतपाल जस्सल व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि इस पुल को टूटे हुए एक साल होने को है। अगली बरसात सिर पर है। लेकिन विभाग को कोई चिंता नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पुल को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यही नहीं निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि न बताकर हर बार अपना लक्ष्य आगे बढ़ा देता है। पहले इस पुल को दिसंबर में पूरा करने की बात हुई। इसके बाद फरवरी तो बाद में मार्च तक का दावा किया था। अब काम पूर्ण नहीं हुआ तो 30 अप्रैल तक इसका काम पूरा करने की बात दोहराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक राणा ने कहा कि हमें अभी भी यह नहीं लगता कि यह कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा नहीं हो पाएगा क्योंकि विभाग व ठेकेदार के पास पर्याप्त लेबर ही नहीं है। इतनी लेबर तो लोगों के घरों में लगी होती है जितनी पुल पर लगी हुई है। ऐसा लगता है कि पटेल एंड कंपनी ने यह काम आगे किसी छोटे ठेकेदार को सबलेट कर दिया है इसलिए यह समयबद्ध तरीके से पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।


इनसेट
दिया जाएगा धरना
लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा व एफआईआई के प्रदेशाध्यक्ष चिंरजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर तय सीमा में पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो हम धरना देने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग इसको गंभीरता से ले और लोगों, व्यापारियों व उद्यमियों को रोजाना की परेशानी से छुटकारा दिलाए। वहीं व्यापार मंडल के संरक्षक राजेश जिंदल ने भी इस मामले में एनएचएआई की लेट लतीफी की खिंचाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed