फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   minister late, pardhan wakout to meeting

मंत्री जी लेट, प्रधानों ने किया बैठक का बहिष्कार

Tue, 22 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 22 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
minister late, pardhan wakout to meeting
बहिष्कार - फोटो : डेमो पिक

मंत्री धनीराम शांडिल के लेट पहुंचने पर पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक का प्रधानों ने बहिष्कार कर दिया। आरोप लगाए कि सोलन विस क्षेत्र के प्रधानों को बैठक के लिए बुलाकर मंत्री और अधिकारी लापरवाह निकले। सभी किसी अन्य बैठक में मौजूद रहे। बैठक जल्द शुरू करने की गुहार पर आदेश कर दिए कि बैठक 4 या 5 बजे तक हो सकती है। इससे खफा प्रधान उठकर डीसी कार्यालय के बाहर आ गए और रोष जताते हुए अपने अपने क्षेत्रों में वापस लौट गए।

विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि खंड विकास कार्यालय से सभी को सूचना दी थी कि पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा और विधायक निधि की प्राथमिकताओं को लेकर बैठक दो बजे शुरू होगी। कंडाघाट और सोलन ब्लॉक से करीब पचास पंचायत प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। दो बजे से इंतजार करते करते तीन बजे गए। कुछ प्रधान काफी दूर दराज से आए थे।
विज्ञापन


पता चला की एक अन्य बैठक की अध्यक्षता मंत्री कर रहे हैं। लिहाजा वहां जाकर कुछ प्रधानों ने बैठक शुरू करने का आग्रह किया। लेकिन उन्हें बताया गया कि पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक 4 या 5 बजे तक ही होगी। लिहाजा अधिकांश पंचायत प्रधान रोष जताते हुए बाहर चले गए। देवेंद्र सिंह पंचायत सेरी, बसाल पंचायत प्रधान देवेंद्र कश्यप का कहना है कि  पौने चार बजे तक मंत्री धनी राम शंाडिल का इंतजार किया गया। लेकिन वह पहुंचे नहीं। इसके बाद अधिकांश प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed