फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   waknaghat-subathu raod become a alternate of Nh

एनएच का विकल्प बनेगा वाकनाघाट-सुबाथू मार्ग

Thu, 05 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 05 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

वाकनाघाट-सुबाथू को वैकल्पिक मार्ग के रूप में तैयार किया जाएगा।  यह घोषणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के देलगी में आयोजित दो दिवसीय माता मंगला मेले के समापन समारोह में की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग किन्नौर जिले तक पहुंचने का मुख्य साधन है। दिनप्रतिदिन बढ़ते यातायात दबाव के चलते अब इसका विकल्प मार्ग तैयार करने की जरूरत है। फोरलेन के कार्य के कारण शिमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्तमान में दबाव पड़ना तय है। सुबाथू-वाकनाघाट मार्ग को वैकल्पिक सड़क के रूप में तैयार करने से जहां क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी वहीं किसान और बागवान भी लाभान्वित होंगे। किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद चंडीगढ़ तक पहुंचाना आसान होंगे। यह मार्ग आने वाले समय में सामरिक रूप से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने रूग और खैरी में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 4.50-4.50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। लोगों से आह्वान किया कि विकास योजनाओं के लिए स्वेच्छा से भूमि उपलब्ध करवाएं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलगी में चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाने का आश्वासन भी दिया। जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने कहा कि सभी क्षेत्रों का समान विकास करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, देलगी पंचायत के पूर्व प्रधान सालीग्राम, उपप्रधान संजीव ठाकुर, एसडीएम कंडाघाट नीलम दुलटा, बीडीओ ललित दुलटा, पंचायत देलगी के प्रधान परसराम, पंचायत पौधना के प्रधान संजीव ठाकुर, पंस सदस्य चंदन महंत, अजय वर्मा तथा अभिषेक ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव हेमेंद्र ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति कसौली के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्ञान ठाकुर मौजूद रहे।

विकल्प मार्ग बनने से यह होगा फायदा
यदि वाकनाघाट-सुबाथू को वैकल्पिक मार्ग के रूप में तैयार किया जाता है तो इससे हजारों लोगों, सैलानियों और बागवानों को फायदा होगा। सुबाथू से वाकनाघाट शार्टकट होने से लोगों का समय भी बचेगा। लोगों को शिमला से सुबाथू, धर्मपुर या बरोटीवाला जाना है तो वह वाकनाघाट से होकर छावशा-भारती स्टेशन तक आ सकते हैं। इसके बाद भारती स्टेशन से वह गंभर, कुनिहार मार्ग के लिए भी जा सकते हैं। भारती से देलगी होते हुए सुबाथू तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद सुबाथू स्टेशन से वह धर्मपुर होकर कालका सहित अन्य क्षेत्रों के लिए जा सकते हैं। सुबाथू से कुठाड़, हरीपुर होते हुए बरोटीवाला को निकल सकते हैं।


14 किमी तक घट जाएगा रास्ता
यदि सुबाथू से सोलन होते हुए वाकनाघाट जाना हो तो करीब 54 किमी का सफर तय करना पड़ता है। इसमें सोलन शहर से गुजरने पर समय भी ज्यादा लगता है। दूसरी ओर अगर सुबाथू-वाकनाघाट मार्ग से जाना हो तो दूरी 35 से 40 किमी की होगी। इसमें समय की भी बचत होगी। इसके अलावा इस मार्ग से शिमला के बागवानों को अपने उत्पाद चंडीगढ़ ले जाने के लिए भी एक शार्टकट रास्ता मिलेगा तथा सोलन शहर के जाम से भी निजात मिलेगी।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed