{"_id":"65f982a36dd8a6f01d08bd68","slug":"voter-awareness-camp-solan-news-c-176-1-ssml1041-118300-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं को बताया मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं को बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन
बोले, वोटर हेल्पलाइन एप से ऑनलाइन बनवा सकते हैं वोटजेपी विवि वाकनाघाट में स्वीप कार्यक्रम के तहत किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरुकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। विद्यार्थियों और स्टाफ को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया गया।मनमोहन शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या प्रथम अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष के होने जा रहे युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। यदि कोई युवा पहले 18 वर्ष से अधिक आयु का हो गया है और किसी कारणवश उनका मतदाता के रूप में अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है तो वह भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा लें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बनवा सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, स्वीप के ऑलओवर इंचार्ज प्रो. इंदिरा दरोच मौजूद रहे।
इनसेट
सेल्फी प्वाइंट को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह
निर्वाचन विभाग की ओर से सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया, जिसमें सेल्फी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह नजर आया। जेपी यूनिवर्सिटी के ईएलसी क्लब के छात्र-छात्राओं ने बताया कि नजदीकी गांव में भी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं। इस अवसर पर राजेश ठाकुर, हेमेंद्र शर्मा, बीएलओ सुपरवाइजर ओम प्रकाश, बीएलओ पूनम आदि उपस्थित रहे।