फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Volunteers of Dhundan School gave the message of keeping the environment clean.

Solan News: धुंदन स्कूल के स्वयंसेवियों ने वातावरण को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

Mon, 03 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः काल में स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकालकर गोद लिए गांव व स्थानीय बाजार में जागरूकता संदेश दिए। स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव धुंदन स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में झाड़ियों की सफाई की और वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में बैंक प्रबंधक राजेश कुमार और डॉ. अनीता देवी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। राजेश कुमार ने स्वयंसेवियों को बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा और खाते हैक होने से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक राजेश कुमार ने 1,100 रुपये की राशि, शारीरिक शिक्षक मुकेश ने 500 रुपये और अनीता कौंडल ने डिनर सेट एनएसएस परिवार को उपहार स्वरूप भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed