फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vivek Chandel appointed as the new Commissioner of Baddi Municipal Corporation.

Solan News: विवेक चंदेल बने नगर निगम बद्दी का नए आयुक्त

Mon, 20 Jul 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 20 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी संभालेंगे औद्योगिक शहर की कमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक चंदेल को नगर निगम बद्दी का नया आयुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई है, जिसमें चंदेल को बद्दी की शहरी व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है।
बिलासपुर जिले के निवासी विवेक चंदेल ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा से कॅरिअर शुरू किया था। उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर उन्हें 2018 में भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर मिला। उन्होंने सोलन जिले में एसडीएम, एडीएम और एडीसी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। चंदेल तकनीकी शिक्षा और मत्स्य विभाग के निदेशक भी रह चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें मसूरी अकादमी में ''केस स्टडी राइटिंग'' के लिए बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड मिला। यह सम्मान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रदान किया था।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त के रूप में विवेक चंदेल के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी। इनमें शहर की स्वच्छता, अवैध निर्माण पर नियंत्रण और यातायात सुविधाओं का विस्तार शामिल है। ठोस कचरा प्रबंधन, सीवरेज सुधार व योजनाबद्ध शहरी विकास भी अहम है। बद्दी में बढ़ती जनसंख्या और शहरी दबाव के बीच अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति से सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed