फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vishal Nari Shakti Sangam in Nalagarh on 17th

Solan News: नालागढ़ में विशाल नारी शक्ति संगम 17 को

Thu, 14 Dec 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 14 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर होगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के हेरिटेज पार्क में 17 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे विशाल नारी शक्ति संगम का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय महिला कल, आज और कल रहेगा। इसमें समाज और राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महिला जागृति टीम प्रभारी बद्दी पुलिस कृष्णा देवी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में दो सत्र रहेंगे। पहले सत्र में डॉ स्नेहलता (एमए पीएचडी हिंदी) उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित करेंगी। दूसरे और सम्मान सत्र में डॉ. जीवन ज्योति (सहायक आचार्य) एलआईईटी शिमला का मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिक शालिनी गुप्ता और सह संयोजिक सुषमा शर्मा ने बताया कि इस संगम का आयोजन सतलुज सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। नालागढ़ के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी ट्रस्ट द्वारा ऐसे सम्मेलन आयोजित किए गए हैं जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। नालागढ़ क्षेत्र में भी महिलाओं में इस कार्यक्रम के प्रति काफी उत्साह है। नालागढ़ बद्दी रामशहर, स्वारघाट और अन्य साथ लगते क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed