फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vinod Sharma is now the head of Gulmohar Housing Society, and has been unanimously elected as the new president.

Solan News: गुलमोहर हाउसिंग सोसायटी की कमान अब विनोद शर्मा के हाथ, सर्वसम्मति से चुने गए नए प्रधान

Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vinod Sharma is now the head of Gulmohar Housing Society, and has been unanimously elected as the new president.
गुलमोहर हाउसिंग सोसाइटी की बैठक में मौजूद सोसाइटी के सदस्य। स्रोत : आयोजक
सोसायटी की बैठक में भविष्य की योजनाओं को लेकर लिए कई अहम फैसले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित गुलमोहर हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर परिषद बद्दी के पूर्व चेयरमैन सुरजीत चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान सोसायटी के प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। सोसायटी के पूर्व प्रधान साहिब सिंह के इस्तीफे के बाद नए नेतृत्व को लेकर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एकमत होकर विनोद शर्मा को सोसायटी का नया प्रधान चुना। पूर्व चेयरमैन सुरजीत चौधरी ने साहिब सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए नवनियुक्त प्रधान को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नया प्रबंधन सोसायटी के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए सुरजीत चौधरी ने आश्वासन दिया कि गुलमोहर सोसायटी के विकास कार्यों में नगर निगम की ओर से 100 प्रतिशत सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

सोसायटी को नंबर-1 बनाने का संकल्प
इस अवसर पर उपप्रधान दरिया सिंह, कोषाध्यक्ष रमण अंगरा, सचिव सुरेश प्रजापति, अविनाश भारद्वाज, मनीष और सुशील को भी सम्मानित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से कार्य करने और अपनी सोसायटी को शहर की नंबर-1 सोसायटी बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed