{"_id":"695c038ad8c1be4ab6052557","slug":"villagers-set-up-a-vigil-in-kulhadi-village-caught-a-smuggler-with-drugs-his-partner-absconded-solan-news-c-176-1-ssml1044-160749-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुल्हाड़ी गांव में ग्रामीणों ने लगाया ठीकरी पहरा, चिट्टे के साथ दबोचा तस्कर, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुल्हाड़ी गांव में ग्रामीणों ने लगाया ठीकरी पहरा, चिट्टे के साथ दबोचा तस्कर, साथी फरार
विज्ञापन
गांव में नशे के बढ़ते कारोबार से परेशान ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की जोघों पुलिस चौकी के तहत कुल्हाड़ी गांव में नशे के बढ़ते कारोबार से परेशान ग्रामीणों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। ग्रामीणों ने ठिकरी पहरा देते हुए नशे की सप्लाई करने आए एक युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रविवार रात कुल्हाड़ी गांव के जसबीर सिंह, गुरमीत, बिंदर, रणबीर, मलकीत और जगबीर सहित करीब दो दर्जन युवा गुरुद्वारे के निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने हेतु जुटे थे। इसी दौरान युवाओं ने गांव में फैल रहे नशे को जड़ से खत्म करने का फैसला लिया। युवाओं ने पुल के पास घेराबंदी की, तभी एक स्कूटर पर दो युवक आए। तलाशी लेने पर पीछे बैठे कालीबाड़ी निवासी मनिंद्र सिंह की जेब से 0.55 ग्राम चिट्टा और खाली सीरिंजें बरामद हुईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से एक गिरोह सक्रिय है, जिसमें कुछ युवक और महिलाएं शामिल हैं। यह गिरोह बेहद शातिर है और बहुत कम मात्रा में चिट्टा लाता है ताकि पकड़े जाने पर आसानी से जमानत मिल सके। ग्रामीण मलकीत ने बताया कि नशे के कारण गांव के युवा बर्बाद हो रहे हैं, इसलिए अब ग्रामीणों ने खुद पहरा देने का निर्णय लिया है।
पुलिस ने दर्ज किया एनडीपीएस एक्ट के तहत केस
पकड़े गए आरोपी की पहचान मनिंद्र कालीबाड़ी के रूप में हुई है, जबकि फरार युवक मनिंद्र सिंह उर्फ पिंदी कुल्हाड़ी की तलाश जारी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नालागढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।