फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Villagers from Sanghoyee met SDM over their pending demands

संघोई के प्रभावित ग्रामीणों को नहीं मिला मुआवजा

Fri, 31 Dec 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। अंबुजा कंपनी से प्रभावित संघोई के ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम अर्की शहजाद आलम से मिले। ग्रामीणों का कहना था कि अंबुजा सीमेंट कंपनी ने 2004 में उनकी जमीनें अधिकृत कर ली थी लेकिन कंपनी ने आज तक उनके साथ मुआवजे को लेकर कोई बातचीत नहीं की। जब भी कंपनी से मिलने जाते हैं तो कंपनी के बड़े अधिकारी मिलने से मनाकर देते हैं।
विज्ञापन

कंपनी का फील्ड स्टाफ उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाता। लोगों का कहना है कि कंपनी का तर्क है कि हमें आपकी जमीन की आवश्यकता लगभग 20 साल बाद पड़ेगी। तब तक कंपनी आपको कोई मुआवजा नहीं दे सकती और न ही विस्थापितों को नीति के तहत कोई लाभ दिया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रभावित ग्रामीण लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा में सदस्यता हासिल करना चाहते हैं लेकिन सभा उनसे अनापत्ति प्रमाण पत्र मांग रही हैं जो गैर कानूनी है। सभा जिलाधीश सोलन के आदेश 26 मार्च 2010 का हवाला दे रही है लेकिन कंपनी उसे देने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी उनके घरों के समीप अवैज्ञानिक तरीके से ब्लास्टिंग और खनन का कार्य कर रही है जिससे उनके घरों को भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि 26/3/2010 में कंपनी से एनओसी लेने के आदेशों को वापस लेकर उसमें संशोधन किया जाए ताकि लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े।
एसडीएम अर्की शहजाद आलम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर वह कंपनी प्रबंधन से बात करेंगे। जल्दी इस समस्या को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed