फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Villagers' demand met; construction of Banaghat-Pedi road begins.

Solan News: पूरी हुई ग्रामीणों की मांग, बनाघाट-पेड़ी सड़क का निर्माण शुरू

Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
36 वर्षों से की जा रही थी मांग, विधायक ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन

कसौली विधायक ने सुबाथू में सुनी जनता की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों की 36 वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। रविवार को विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बनाघाट से पेड़ी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क को देवठी, रणों, चामत भेड़च, भारती और आसपास की अन्य पंचायतों के लिए जीवनरेखा माना जाता है।
वन विभाग की मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह सड़क परियोजना तीन दशक से अधिक समय से लंबित थी। विधायक विनोद सुल्तानपुरी के प्रयासों के बाद सड़क को वन विभाग की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। सड़क निर्माण का शुभारंभ पेड़ी गांव के बुजुर्गों वेद प्रकाश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, बस्तीराम शर्मा, देवदत्त शर्मा और अंबा दत्त शर्मा की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण का रास्ता साफ करवाने में अहम भूमिका निभाने के लिए हरिकिशन शर्मा का भी आभार जताया। सड़क बनने से क्षेत्र की कई पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी और आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed