फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Issues of healthcare facilities and freight charges raised at Congress meeting.

Solan News: कांग्रेस की बैठक में उठा स्वास्थ्य सुविधाओं और मालभाड़े का मुद्दा

Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Issues of healthcare facilities and freight charges raised at Congress meeting.
शिव मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। (संवाद)
पदाधिकारियों ने एकजुट होकर काम करने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की ओर से रविवार को जिला परिषद जोन दाड़लाघाट की बैठक शिव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में विधायक संजय अवस्थी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप और जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, विकास कार्यों और स्थानीय जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।
विधायक संजय अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, बूथ एजेंटों की सूचियों का पुनरीक्षण करने और जल्द पंचायत कमेटियों का गठन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान आपसी मतभेद भुलाकर पार्टीहित में एकजुट होकर काम करना चाहिए। साथ ही, सरकार की ओर से पंचायतों में करवाए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन


दाड़लाघाट सीएचसी में सुविधाएं बढ़ाने की मांग
बैठक में दाड़लाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विधायक ने अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने और एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड तथा प्रयोगशाला जांच जैसी सुविधाएं शुरू करवाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ऑपरेटरों के मालभाड़े का मुद्दा उठा
बैठक में दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों की ओर से उठाए जा रहे सिविल सप्लाई मालभाड़े के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पक्षों के साथ संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, सीवरेज परियोजना, सड़क निर्माण और अन्य स्थानीय विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता, वेद प्रकाश शुक्ला, रामकृष्ण बंसल, जगदीश ठाकुर, लाला शंकर दास अरोड़ा, संजय ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, सीडी बंसल, मस्त राम शर्मा, राजेंद्र पंवर, मनोज गौतम, जय सिंह ठाकुर, दीपक गजपति, नरेश अवस्थी, मेहर सिंह वर्मा, तिलक गौतम, अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कमलकांत चंदेल, विनोद पंवर, जय शर्मा, बनिता चौहान, विद्यासागर शर्मा, संत पंवर, प्रेम केशव और कमलेश गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed