फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Villagers cleaned the natural water source stepwell

Solan News: ग्रामीणों ने की प्राकृतिक जलस्त्रोत बावड़ी सफाई

Mon, 03 Jun 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 03 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers cleaned the natural water source stepwell
ग्राम पंचायत कोठी के लोहारा में पेयजल स्रोत की साफ-सफाई करते हुए। संवाद
ख्वाजा को मनाने के लिए बनाया गया दलिया
विज्ञापन

कुनिहार के लोहारा गांव में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। कुनिहार ग्राम पंचायत कोठी के लोहारा गांव के लोगों ने अपने परंपरागत जल स्रोत बावड़ी की साफ सफाई की। ग्रामीणों ने बावड़ी के आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की। इस दौरान ख्वाजा महाराज के प्रसन्न करने, समस्त गांव के सुख समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उनके दिव्य आशीर्वाद की प्राप्ति लिए ग्रामीणों ने दलिया बनाया और प्रसाद स्वरूप पूरे गांव में बांटा।

ग्राम वासियों ने बताया कि प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं। इसका मुख्य कारण हम सब का पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशील न होना है। साथ ही इन जल स्रोतों के आसपास पॉलीथिन व अन्य कूड़ा-करकट का जमा होना है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि इन प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक होकर के कार्य करें। इस दौरान गोपाल चंद शर्मा, रमेश चंद शर्मा, इंद्र दत्त शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, हीरा दत्त शर्मा, दीक्षित शर्मा, दिवेश कुमार, निखिल शर्मा ने पर्यावरण के प्रति सजग प्रहरी के रूप में इस पुनीत कार्य में अपनी सकारात्मक एवं सक्रिय सहभागिता निभाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed