Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vikramaditya orders early completion of the Gadhkal-Kasauli flyover bridge

Solan News: विक्रमादित्य ने दिए गढ़खल-कसौली फ्लाईओवर ब्रिज को जल्द पूरा करने के आदेश

Tue, 02 Jun 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya orders early completion of the Gadhkal-Kasauli flyover bridge
गढ़खल-कसौली को जोड़ने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान नि​रीक्षण देते ​लोक निर्माण मंत्र - फोटो : सांकेतिक
गढ़खल में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, कसौली पर्यटन स्थल का मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

धर्मपुर-कठनी मार्ग का कार्य भी 30 सितंबर तक पूरा करने के लिए मंत्री ने कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह कसौली उपमंडल के गढ़खल-कसौली को जोड़ने वाले फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस पुल के निर्माण पर 25.60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से कसौली की तरफ जाने वाले वाहन बिना किसी रुकावट के आवाजाही कर सकेंगे। यह पुल कसौली जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र में विशेष रूप से सहायक बनेगा। मौजूदा समय में गढ़खल में जाम की समस्या रहती है। तंग सड़क होने के कारण यहां पर घंटों जाम लगता है, मगर पुल निर्माण के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कसौली उपमंडल में काणों के समीप धर्मपुर-सुबाथू-कठनी मार्ग के कार्य का निरीक्षण भी किया। प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन 13 किलोमीटर लंबे धर्मपुर-कठनी सड़क मार्ग का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कहा कि इस सड़क का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है और शेष कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर-कठनी सड़क जहां आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, वहीं इस क्षेत्र के किसानों की फसल को मंडियों तक पंहुचाने में भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस मंडल कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, अन्य पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण वृत्त सोलन के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कसौली गुरमिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गढ़खल-कसौली को जोड़ने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण देते लोक निर्माण मंत्र

गढ़खल-कसौली को जोड़ने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण देते लोक निर्माण मंत्र- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed