फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vijay Thakur becomes BDC Kandaghat Chairman Hema Devi Vice-Chairman

विजय ठाकुर कंडाघाट बीडीसी अध्यक्ष, हेमा बनीं उपाध्यक्ष

Mon, 08 Feb 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। पंचायत समिति कंडाघाट चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। विजय ठाकुर को अध्यक्ष और निर्दलीय हेमा को उपाध्यक्ष चुना गया। हालांकि उपाध्यक्ष बनीं हेमा देवी पर भाजपा ने पहले दावा जताया था लेकिन बाद में उन्होंने खुद को निर्दलीय बताया। इसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत कांग्रेस विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का समर्थन किया।
विज्ञापन

वीरवार को पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए सदन की दूसरी बैठक थी। चुनाव के लिए सदन की पहली बैठक चार फरवरी को किसी भी सदस्य के उपस्थित न होने के कारण स्थगित हुई थी। पंद्रह सदस्यीय बीडीसी की इस बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए प्रवेश के समय भाजपा अपने सात समर्थित सदस्यों के साथ और कांग्रेस आठ सदस्यों के साथ सदन में प्रवेश हुई। चुनाव अधिकारी एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की तो भाजपा समर्थित बीशा बीडीसी वार्ड से विजय कुमार ने अध्यक्ष-बीडीसी वार्ड सतरोल से हेमा ने उपाध्यक्ष पद के लिए और कांग्रेस से बीडीसी वार्ड तुंदल से प्रवीण ठाकुर ने अध्यक्ष जबकि बीडीसी वार्ड बांजनी से राधा देवी ने उपाध्यक्ष का पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव का फैसला मतदान से हुआ। इसमें भाजपा समर्थित विजय ठाकुर को अध्यक्ष और हेमा को उपाध्यक्ष के लिए आठ-आठ बीडीसी सदस्यों के मत और कांग्रेस के प्रवीण ठाकुर को अध्यक्ष और राधा देवी को उपाध्यक्ष के लिए सात-सात मत मिले। इस चुनाव में भाजपा ने हारी हुई बाजी जीत में बदल दी। कांग्रेस आठ सदस्यों के दावे के बावजूद हार गई। उपाध्यक्ष हेमा ने आभार प्रकट कर कहा कि वह निर्दलीय हैं और कांग्रेसी विधायक डॉ. धनीराम शांडिल को समर्थन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed