फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   vie pol election vie pol election

नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव : 121 मतदान दल रवाना

Mon, 08 Jul 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
कुल 93,831 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोगसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपचुनाव में मतदान की प्रक्रिया संपन्न करने के लिए सोमवार को विभिन्न केंद्रों के लिए मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है। सभी 121 मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समुचित संख्या में आरक्षित मतदान कर्मी भी तैयार रखे गए हैं।


सभी मतदान दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 93,831 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिनमें 47,953 पुरुष और 45,875 महिलाएं व तीन अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 121 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इनके संचालन के लिए 570 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, जबकि 13 जुलाई को नालागढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed