{"_id":"589726074f1c1b8d73e802ef","slug":"video-graphi-men-caught-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की वीडियोग्राफी करने पर लोगों ने पहुंचाया थाने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की वीडियोग्राफी करने पर लोगों ने पहुंचाया थाने
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Sun, 05 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू में आईएसआईएस के पोस्टर, स्लोगन और झंडे मिलने के बाद पुलिस ही नहीं जनता भी पूरी तरह अलर्ट है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू में आईएसआईएस के पोस्टर, स्लोगन और झंडे मिलने के बाद पुलिस ही नहीं जनता भी पूरी तरह अलर्ट है। लेकिन इस चौकसी ने एक युवक को रविवार को हवालात की हवा खिला दी। कुछ साल पहले परवाणू में नौकरी करके गया यह युवक दो दिन के लिए यहां घूमने आया था। रविवार सुबह पुरानी यादों को कैमरे में संजोने के मकसद से वह सेक्टर चार में वीडियोग्राफी करने लगा। कुछ लोगों को अटपटा लगा तो आसपास की जनता ने पुलिस बुला ली और युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवक को पकड़कर थाने पहुंचाया गया और पुलिस ने कुछ घंटों तक हवालात में बैठाकर युवक से पूछताछ की। तसल्ली होने के बाद युवक को छोड़ दिया। परवाणू के सेक्टर 4 में रविवार को एक व्यक्ति को वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करना मंहगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे संदिग्ध समझकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस थाना परवाणू में इस व्यक्ति से घंटों तक पूछताछ होती रही। पूछताछ में युवक के बारे में संदिग्ध वाली कोई बात पता नहीं चलने पर पुलिस को भी उसे छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे यूपी के मुजफ्फरनगर का युवक सेक्टर 4 में फोटो और वीडियो बना रहा था। स्थानीय लोगों को लगा कि कोई संदिग्ध शहर की सुरक्षा में सेंध लगा रहा है। इसलिए लोगों ने तुरंत उसको धर दबोचा और थाने ले गए। पुलिस को छानबीन में पता चला की यह व्यक्ति कुछ वर्ष पूर्व परवाणू की किसी फैक्टरी में नौकरी करता था और एक किराए के कमरे में रहता था। मौजूदा समय में वह व्यक्ति यूपी के मुजफ्फर नगर में ही नौकरी करता है और दो दिन का अवकाश होने के कारण वह परवाणू घूमने आया था। पुलिस ने इस बारे में यूपी के स्थानीय प्रधान और पुलिस थाने से इसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद ही इसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
पूरी छानबीन के बाद छोड़ा
एसएचओ मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि सेक्टर 4 के स्थानीय लोग एक व्यक्ति को पकड़कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने को लेकर पुलिस थाने में लाए थे। पुलिस ने पूरी छानबीन की है। छानबीन में व्यक्ति के संदिग्ध होने की कोई भी बात सामने नहीं आई। पूछताछ के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया है। वह इस क्षेत्र में रहा था और वीडियोग्राफी कर रहा था।