फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Very few people seen in the markets on Nalagarh on first of opening all the shops

पांच घंटों में बीबीएन में बहुत कम लोग पहुंचे बाजार

Mon, 31 May 2021 06:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन के बाजार पांच घंटे के लिए खुले लेकिन जैसे की उम्मीद थी, बाजार में वैसी भीड़ देखने को नहीं मिली। दुकानदार दुकानें खुली होने के बाद भी ग्राहकों की इंतजार करते रहे। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रतिदिन तीन घंटे के लिए खुलती थीं।
विज्ञापन

रेडीमेड, कपड़ा, मनियारी और अन्य दुकानें छह मई के बाद सोमवार को ही खुली थीं लेकिन दुकानों पर सामान्य से भी कम भीड़ नजर आई। नालागढ़ बाजार में रेडीमेड की दुकान करने वाले राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बाजार में विशेष चहल-पहल नहीं रही। ग्राहक सामान्य दिनों से भी कम आए। बर्तन की दुकान करने वाले संजीव कुमार ने कहा कि ग्राहक सामान खरीदने नहीं आए।
विज्ञापन

जनरल स्टोर के मालिक रविशंकर शर्मा का कहना था कि अभी बस सेवा नहीं शुरू हुई है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जब तक बस सेवा सुचारु रूप से नहीं चलेगी ग्राहक कम ही रहेंगे। हेयर सलून चलाने वाले चमन लाल ने कहना था कि इतने दिन के बाद दुकान खुलने पर ग्राहक सामान्य दिनों से कम ही है। स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी हाउसिंग बोर्ड में रेडीमेट गारमेंट की दुकान चलाने वाले भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमण के बावजूद इतने दिन के बाद दुकान खुलने के बाद भी इक्का-दुक्का ग्राहक पहुंचा और निर्धारित समय तक ग्राहकों का इंतजार करते रहे। अधिकतर ग्राहक कामगार होने से इस दौरान कंपनी में थे जिससे कोई बिक्री नहीं हुई। कुरती रेडीमेट दुकान चलाने वाले नेहरू ने बताया कि आम दिनों से भी कम ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed