{"_id":"65844072795cb025fd011d35","slug":"vehicles-will-run-on-pinjore-sukhomajri-bypass-soon-work-in-full-swing-solan-news-c-176-1-ssml1040-13074-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पिंजौर-सुक्खोमाजरी बाईपास जल्द दौड़ेंगे वाहन, काम जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पिंजौर-सुक्खोमाजरी बाईपास जल्द दौड़ेंगे वाहन, काम जोरों पर
Thu, 21 Dec 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर-सुक्खोमाजरी बाईपास पर रेलवे ट्रैक अंडरपास के नीचे स्थापित की जा रही सीमैंटड पुलियां जिसक
सुक्खोमाजरी बाईपास पर अंडरपास के नीचे स्लैब क्राॅस करवाए
दो माह में पुल के नीचे से वाहनों के चलने की जा रही उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। वर्ष 2017 से निमार्णाधीन पिंजौर-सुक्खोमाजरी बाईपास के निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। रेलवे द्वारा अंडरपास पुल निर्माण के नीचे अनुमति मिलने के बाद एनएचएआई ने सीमेंट पुलिया को स्थापित करना शुरु कर दिया है। यह 6 पुलिया इस रेलवे ट्रैक के नीचे स्थापित होंगी जिसके लिए 45 दिन का समय दिया गया है। रेलवे के नीचे से बाईपास होकर गुजरना था लेकिन पहले तो मंजूरी न मिलने से मामला फंसा हुआ था। मगर अब रेलवे ने इसमें अनुमति दे दी थी, जिसके बाद यह काम शुरू हुआ। मार्च से पहले यह काम पूरा हो जाएगा। अब अंडरपास के नीचे से जो पुलिया डाली जा रही है उसके नीचे से वाहनों को गुजरने के लिए करीब दो माह लग जाएंगे। समानांतर में तीन तीन पुलिया रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे स्थापित की जानी है जो कि बहुत ही तकनीकी काम है इसलिए एनएचएआई को समय लग रहा है। यह सड़क हरियाणा सरकार के तहत आती है।
इनसेट
विभागों में तालमेल क्यों नहीं : मेगराज गर्ग
इस संदर्भ में स्टील एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मेगराज गर्ग ने कहा कि यह मामला 2017 से विचाराधीन है और रेलवे व एनएचएआई में तालमेल न होने का खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड रहा है। हालांकि अब काम चल रहा है। उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग उठाई कि इस प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा किया ताकि उद्योग जगत को राहत मिल सके।
इनसेट
गति बढ़ाने की जरुरत : चिरंजीव ठाकुर
फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस संदर्भ में स्वयं दखल अंदाजी करके इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करवाएं ताकि उद्यमियों को इसमें राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि काम अब जल्द पूरा होना चाहिए।