{"_id":"6a08cc12a9ed6f70c706aa2e","slug":"vehicles-queue-up-on-the-kalka-shimla-nh-on-the-weekend-solan-news-c-176-1-ssml1041-169497-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वीकेंड पर कालका-शिमला एनएच पर लगी वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वीकेंड पर कालका-शिमला एनएच पर लगी वाहनों की कतारें
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी के चलते सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख, कसौली और चायल के होटल 100 फीसदी पैक
चुनाव और वीकेंड को लेकर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। मैदानी इलाकों में बढ़ती तपिश और चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर सोलन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों कसौली और चायल में रौनक पूरी तरह लौट आई है। सैलानियों की भारी आमद के चलते यहां के अधिकांश होटल वीकेंड पर 100 फीसदी तक बुक हो चुके हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में पर्यटक सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की इस भारी आमद का असर जिले की सड़कों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर शनिवार सुबह से ही बाहरी राज्यों के वाहनों की लंबी कतारें और भारी आवाजाही लगी हुई है। राहत की बात यह है कि जिला प्रशासन और यातायात पुलिस की मुस्तैदी के कारण ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबे जाम से नहीं जूझना पड़ रहा है।
चुनाव और भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर
मौजूदा समय में जिले में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। चुनाव के इस माहौल और वीकेंड पर पर्यटकों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों समेत सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं और गश्त बढ़ा दी गई है।
होटल कारोबारियों के चेहरे खिले
होटलों में शत-प्रतिशत बुकिंग और पर्यटकों के रिकॉर्ड आगमन से स्थानीय होटल व्यवसायियों, टैक्सी चालकों और छोटे दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। मंदी की मार झेल रहे पर्यटन उद्योग के लिए यह वीकेंड संजीवनी बूटी साबित हुआ है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि अगर मौसम ऐसा ही सुहावना बना रहा और सैलानियों का आना जारी रहा, तो आगामी दिनों में पर्यटन कारोबार को और अधिक गति मिलेगी।