फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1100 female students learned about cybersecurity and self-defense.

Solan News: पुलिस की पाठशाला <bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha> कन्या स्कूल सोलन की 1100 से अधिक छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के प्रति किया गया जागरूक

Sat, 31 Oct 2026 05:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 31 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
1100 छात्राओं ने सीखी साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में एएसपी ने किया जागरूक, छात्राओं के सवालों के दिए जवाब
छात्राओं ने अधिकारियों से किए सवाल, साइबर ठगी समेत अन्य जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या सोलन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 1100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस की कार्यप्रणाली, यातायात नियमों, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, नशे के दुष्प्रभावों और आपात स्थिति में सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एएसपी सोलन रमेश शर्मा और पुलिस विभाग के लीगल ऑफिसर मनोज चौहान ने छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी ओटीपी और यूपीआई पिन साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी सावधानी और जिम्मेदारी से करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। प्रधानाचार्य अल्पा मलिक शर्मा ने इस ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाने, नशे से दूर रहने और अच्छी संगत अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों के लिए करने का संदेश दिया गया।

इनसेट
छात्राओं के सवाल और एएसपी के जवाब
समायरा शर्मा, दसवीं: यदि कोई व्यक्ति ओटीपी मांगे तो क्या करें?
जवाब: किसी के साथ भी अपना ओटीपी साझा न करें।
अक्षी, नौवीं: सुनसान जगह पर परेशानी होने पर क्या करें?
जवाब: आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस की मदद लें।
दिव्यांशी शर्मा, जमा एक: यदि कोई व्यक्ति मुकदमे का आरोपी बताकर वीडियो कॉल करे तो क्या करें?
जवाब: यह साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है। ऐसे में बातचीत आगे न बढ़ाएं और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।
हिमांशी शर्मा, जमा दो: नशीले पदार्थ भारत में किन रास्तों से पहुंचाए जाते हैं?
जवाब: सीमावर्ती क्षेत्रों, समुद्री और हवाई मार्गों के साथ अंतरराज्यीय सड़कों के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश की जाती है।
इनसेट
प्रमुख हेल्पलाइन नंबर
पुलिस विभाग के लीगल ऑफिसर मनोज चौहान ने छात्राओं को आपातकालीन सहायता और सुरक्षा के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
112 – आपातकालीन पुलिस सहायता
1090 – महिला हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर ठगी की शिकायत के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed