फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vaccination of 18 to 44 years age group stopped in Solan distt

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण पर लगी ब्रेक

Mon, 12 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच 18 से 44 वर्ष के युवाओं की वैक्सीनेशन पर ब्रेक लग गई है। मजबूरन आईटीआई और कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को बिना वैक्सीनेशन संस्थानों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले महीने 29 जून से युवाओं के लिए वैक्सीन नहीं पहुंच पाई है। युवा रोजाना वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जिले में दूसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु और फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की कुल सात लाख 80 हजार आबादी है। इसमें छह लाख 16 हजार 200 वह है जो 18 वर्ष आयु से अधिक हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को लगभग 50.29 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज अभी तक नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें वे लोग भी हैं जो दूसरे जिलों के यहां रह रहे हैं और यहां पर वैक्सीन लगवाई है। अभी करीब आधी आबादी को वैक्सीन लगना बाकी है। मात्र 9.58 फीसदी लोगों को ही दूसरी डोज लग पाई है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि फिलहाल सरकार के निर्देशों के बाद 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और फ्रंट लाइन वर्करों के लिए टीकाकरण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed