फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vaccination centre started at Sanvara toll plaza

सनवारा टोल प्लाजा पर वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ

Sat, 20 Nov 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vaccination centre started at Sanvara toll plaza
सनवारा टोल प्लाजा पर खुले केंद्र में टीकाकरण करवाता व्यक्ति। संवाद - फोटो : SOLAN
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कोविड वैक्सीनेशन करवाने के लिए सेंटर का शुभारंभ किया गया। अब आने-जाने वाले लोग यहां रुककर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को दूसरी डोज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आसानी होगी। शनिवार को सनवारा टोल पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार ने सेंटर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज का लक्ष्य 24 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को हाईवे पर कोविड टीकाकरण करवाने की सुविधा भी दी गई है। इस सेंटर में प्रतिदिन 600 से अधिक टीकाकरण लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सुपरवाइजर कांता कश्यप, पुष्पा जसवाल, मधु, विकास ठाकुर, गुरप्रीत, आशा, अभिषेक ठाकुर, रमेश और राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed