{"_id":"6afb073fa94b0901e00319be","slug":"urban-congress-laid-siege-to-the-municipal-corporation-office-over-the-drinking-water-crisis-solan-news-c-176-1-ssml1041-184636-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेयजल संकट पर शहरी कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेयजल संकट पर शहरी कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय घेरा
Tue, 17 Nov 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सोलन शहरा के नगर निगम कार्यालय में पानी को लेकर महापौर का घेराव करने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
मटका फोड़ प्रदर्शन करने की चेतावनी, कोष के अभाव से लीकेज ठीक करना व पाइपलाइन बिछाना संभव नहीं
महापौर बोलीं, शहर में जलशक्ति विभाग को सौंपना चाहिए वितरण का जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल संकट को लेकर शहरी कांग्रेस ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर का घेराव किया। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर सभी 17 वार्डों में नियमित और समान पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
पुनीत शर्मा ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से शहर के कई वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे उनका खर्च भी बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग 27 अक्तूबर से नगर निगम को रोजाना 80 से 90 लाख लीटर पानी उपलब्ध करवा रहा है। यह मात्रा शहर की जरूरतों के लिए पर्याप्त है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुरानी पाइपलाइनों में जगह-जगह लीकेज के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्याप्त दबाव नहीं बनने से लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
पुनीत शर्मा ने नगर निगम की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बजट की कमी के कारण लीकेज ठीक करने और नई पाइपलाइन बिछाने का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से नगर निगम को जल्द बजट जारी करने की मांग की। साथ ही कांग्रेस वार्डों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के कुछ क्षेत्रों में चौथे दिन पानी दिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस के वार्डों में सातवें-आठवें दिन आपूर्ति हो रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेयजल आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस मटका फोड़ प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा पार्षदों को विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।
कोट
कांग्रेस सरकार ने अधिसूचना जारी कर जल शक्ति विभाग को शहर में पानी वितरण की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया था, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन।