{"_id":"6afafdde02c877a1760fdef3","slug":"long-traffic-jam-on-ropar-road-in-nalagarh-due-to-patchwork-solan-news-c-176-1-sln1010-184625-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में रोपड़ रोड पर पैचवर्क के कारण लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में रोपड़ रोड पर पैचवर्क के कारण लगा लंबा जाम
Tue, 17 Nov 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को नालागढ़ में रोपड़ रोड पर लगा जामस्रोत्र: संवाद
लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, समय पर नहीं पहुंच पाए कार्यालय
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के रोपड़ रोड पर सोमवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाए जा रहे पैचवर्क के कारण सुबह 9:30 बजे से भारी जाम लग गया। यह समय कार्यालयों, अस्पताल और कोर्ट जाने वाले लोगों के लिए काफी व्यस्त रहता है। इसी मार्ग पर कई बैंक भी स्थित हैं। ऐसे में जाम के कारण लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को बैंक और सरकारी कार्यालय खुले थे, जिसके चलते सड़कों पर भीड़ अधिक थी। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग पैचवर्क का काम छुट्टियों के दौरान या देर शाम को भी करवा सकता था, ताकि आम जनता को परेशानी न उठानी पड़े।
उधर, लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के सहायक अभियंता राकेश कालिया ने कहा कि भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाएगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।