Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Allegations of burning bitumen drums in the open and causing environmental damage during road construction

Solan News: सड़क निर्माण में खुले में बिटुमेन के ड्रम जलाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Tue, 17 Nov 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 17 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Allegations of burning bitumen drums in the open and causing environmental damage during road construction
पल्ली चनोबरी मार्ग पर हो रहा कार्य जिसकी शिकायत की गई हैस्रोत: शिकायतकर्ता
अधीक्षण अभियंता को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत 4.94 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र की पल्ली-चनौबरी सड़क के निर्माण में कथित अनियमितताओं और पर्यावरण नियमों की अवहेलना का मामला सामने आया है। इस संबंध में नालागढ़ निवासी विजय सिंह ने लोक निर्माण विभाग के सोलन वृत्त के अधीक्षण अभियंता को शिकायत भेजकर ठेकेदार और संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, पल्ली-चनौबरी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत किया जा रहा है। परियोजना की कुल लंबाई 6.620 किलोमीटर है, जिसमें 4.596 किलोमीटर बिटुमेन और 0.404 किलोमीटर कंक्रीट सड़क शामिल है। निर्माण कार्य की लागत 494.94 लाख रुपये निर्धारित है, जबकि पांच साल के रखरखाव के लिए 46.97 लाख रुपये का प्रावधान है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण कार्य 7 जून 2025 से पहले पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी काम जारी है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निर्माण स्थल पर बिटुमेन के ड्रम खुले में आग जलाकर गर्म किए जा रहे हैं। इससे जहरीले धुएं और प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। शिकायतकर्ता ने इसके समर्थन में फोटोग्राफ भी संलग्न किए हैं, जिनमें खुले में ड्रम गर्म करने की कथित गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सिंह ने शिकायत में कहा है कि लोक निर्माण विभाग के वर्क्स मैनुअल और पीएमजीएसवाई के मानकों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण, आसपास की संपत्ति और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। तकनीकी मानकों के मुताबिक बिटुमेन को निर्धारित तापमान पर नियंत्रित तरीके से गर्म किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि खुले में ड्रम जलाने से बिटुमेन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर भी असर पड़ सकता है।
शिकायत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 और वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 का भी हवाला दिया गया है। इसके अलावा संबंधित जेई पर निर्माण स्थल की उचित निगरानी न करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने और कथित अनियमितताओं को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने अधीक्षण अभियंता से मौके पर जांच करवाने, बिटुमेन गर्म करने की प्रक्रिया, निर्माण सामग्री और पूरे कार्य की तकनीकी मानकों के अनुरूप जांच करने की मांग की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने, भुगतान रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
उन्होंने निर्माण स्थल की सफाई, पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई और सड़क निर्माण में गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करवाने की मांग भी की है। शिकायत की प्रतिलिपि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नालागढ़ को भी भेजी गई है। इसमें खुले में बिटुमेन गर्म करने की कथित गतिविधि तत्काल रुकवाने और कार्रवाई रिपोर्ट देने का आग्रह किया गया है।


उधर, नालागढ़ के अधिशासी अभियंता परवसर सिंह अवकाश पर होने के कारण इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सके। वहीं, लोक निर्माण विभाग सोलन वृत्त के अधीक्षण अभियंता राकेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed