Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Special Gram Sabhas held across 13 panchayats in Dharampur block; no objections raised regarding the selected women

Solan News: धर्मपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, चयनित महिलाओं पर नहीं आई कोई आपत्ति

Tue, 17 Nov 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 17 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Special Gram Sabhas held across 13 panchayats in Dharampur block; 

no objections raised regarding the selected women
धर्मपुर पंचायत की विशेष ग्रांम सभा मे पात्र महिलाओ का सत्यापन करते Iसंवाद
शेष 13 पंचायतों में 17 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की 26 पंचायतों में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत चयनित महिलाओं के बीपीएल सूची में शामिल होने की पुष्टि के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को 13 पंचायतों में ग्राम सभाएं हुईं, जबकि शेष 13 पंचायतों में 17 नवंबर को सभाएं आयोजित की जाएंगी। सोमवार को हुई ग्राम सभाओं में चयनित महिलाओं के नामों को लेकर किसी भी पंचायत में आपत्ति दर्ज नहीं हुई।
योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए पात्र महिलाओं का चयन किया जा रहा है। विशेष ग्राम सभाओं में चयनित महिलाओं की पात्रता और उनके नामों का सत्यापन किया गया। इसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। शेष पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं में भी चयनित महिलाओं के नामों पर आपत्ति दर्ज करवाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने योजना के तहत पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा पहले 60 हजार रुपये निर्धारित की थी, जिसे अब बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, विकास खंड धर्मपुर की 26 पंचायतों में अब तक 460 महिलाओं का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरकार की ओर से 11 दिसंबर को चार वर्ष की उपलब्धियों के अवसर पर चयनित महिलाओं को 1,500-1,500 रुपये देने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने की घोषणा किए जाने की संभावना है।

इन पंचायतों में हुई ग्राम सभाएं
सोमवार को धर्मपुर, चम्मो, गुल्हाड़ी, जंगेशू, कोटला, नारी, हुंडग, मैहलो, प्राथा, निचली गांगुड़ी, जाबली और कामली सहित 13 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed