{"_id":"6accdd45c009dabd200c7405","slug":"uproar-over-construction-of-disputed-road-in-basha-administration-halts-work-solan-news-c-176-1-sln1007-181543-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाशा में विवादित सड़क का निर्माण शुरू होने पर हंगामा, प्रशासन ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाशा में विवादित सड़क का निर्माण शुरू होने पर हंगामा, प्रशासन ने रुकवाया काम
Tue, 13 Oct 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बाशा गांव की विवादित सड़क का काम शुरू करने पर तनावपूर्ण बनी स्थिति और लोगों को समझाते अधिकार
देररात तक चला हंगामा, सैकड़ों ग्रामीणों ने दिया मौके पर धरना
एसडीएम कंडाघाट और एसपी सोलन भी पहुंचे रात को ही मौके पर
पंद्रह साल पुरानी सड़क फंसी है कानूनी पेंच में, नहीं सुलझा मामला
प्रशासन का तर्क- भंडारे व साफ-सफाई के लिए मांगी गई थी सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट विकास खंड की बाशा पंचायत में रविवार रात विवादित सड़क का निर्माण दोबारा शुरू होने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद लोगों ने रात में ही धरना शुरू कर दिया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम कंडाघाट गोपाल शर्मा और पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ देर रात मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, कल्होग से कैथलीघाट सड़क का निर्माण करीब 15 साल पहले हुआ था, लेकिन बाशा गांव के पास निजी भूमि को लेकर विवाद पिछले डेढ़ दशक से चल रहा है। भूमि मालिकों की ओर से सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं दिए जाने के कारण मामला न्यायालय तक पहुंच गया था।
स्थानीय लोग सड़क के अधूरे हिस्से को जोड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि आवागमन सुगम हो सके। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में बाशा पंचायत की ग्रामसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था। आरोप है कि रविवार को पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस सुरक्षा के बीच सड़क जोड़ने का काम शुरू किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर भूमि मालिकों ने आपत्ति जताई और प्रशासन को सूचित किया।
विज्ञापन
इनसेट
न्यायालय में विचाराधीन है मामला
भूमि पर मालिकाना हक जताने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि इस जमीन से जुड़े एक मामले में न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया है। मामले में उपायुक्त सोलन, ग्राम पंचायत बाशा और क्षेत्र की आम जनता पक्षकार हैं। इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद विवादित जमीन पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया।
वहीं इस मामले में पंचायत और बीडीसी प्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। देर रात तक प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
कोट
क्षेत्र के कुछ लोगों ने भंडारे के आयोजन और मौजूदा सड़क की सफाई के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी थी। इस संबंध में मिले पत्र को उपायुक्त सोलन को भेजा गया था, जिसके आधार पर सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने विवादित भूमि पर स्थगन और यथास्थिति के आदेश होने की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल सड़क जोड़ने का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। - गोपाल शर्मा, एडीएम कंडघाट