{"_id":"6adca3be87da9a770d050c6f","slug":"up-to-50-subsidy-on-agricultural-equipment-selection-via-lottery-on-october-30-solan-news-c-176-1-ssml1040-182682-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कृषि उपकरणों पर 50 फीसदी तक अनुदान, 30 अक्तूबर को लॉटरी से चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कृषि उपकरणों पर 50 फीसदी तक अनुदान, 30 अक्तूबर को लॉटरी से चयन
Sun, 25 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोलन में खेती के मशीनीकरण को मिलेगा बढ़ावा, किसानों राहत
किसानों से समय पर आवेदन की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में खेती के मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल दोबारा सक्रिय कर रहा है। इसके माध्यम से किसान आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीद पर अनुदान के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कृषि विभाग सोलन के उप निदेशक अजब नेगी ने बताया कि पात्र लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति और महिला किसानों को निर्धारित नियमों के तहत कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत पावर टिलर, पावर वीडर सहित अन्य आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 अक्तूबर को पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से निर्धारित समयसीमा के भीतर पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की। साथ ही, कृषि उपकरण खरीदते समय भारत सरकार में पंजीकृत फर्म और स्वीकृत मॉडल का ही चयन करने की सलाह दी, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।